पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों के शरीर (Men Body) और स्वास्थ्य (Men Health) में समय के साथ बहुत सारे परिवर्तन होते रहते हैं। पुरुषो के शरीर के अंगों का विकास और शरीर में बनने वाले कुछ हार्मोन्स (Men Hormones) भी महिलाओं से अलग होते हैं। ऐसे में पुरुषों की कुछ स्वास्थ्य समस्याएं (Men Health Problems and Diseases) भी महिलाओं से अलग होती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे पुरुषों में शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं। यह बदलाव सकारात्मक भी हो सकते हैं और नकारात्मक भी। ऐसे में इन्हें स्वीकारना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। पुरुषों में होने वाली कुछ खास बीमारियां (Men Diseases) इस प्रकार हैं।

इरिटेबल मेंस सिंड्रोम या आईएमएस (Irritable male syndrome or IMS)
आईएमएस यानी इरिटेबल मेंस सिंड्रोम। इस समस्या के कारण पुरुषों का मूड खराब रहता है। इसका असर पुरुष के स्वभाव पर पड़ता है। वह खुद को उदास और अकेला महसूस करते हैं। कई बार वे चिड़चिड़ेपन के भी शिकार हो जाते हैं तो कई बार वे खुद को बिना पहचान के पाते हैं। इस समस्या के चलते उनके मन में नकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं और उन्हें चारों ओर गलत विचार घेर लेते हैं।

प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer in Men)
प्रोस्टेट कैंसर को लेकर पुरुषों में ज्यादा केस सामने आते हैं। पुरुष में यह समस्या जीवन शैली में अपनाने वाले गलत आदतों के कारण पनपने लगती है। ऐसे में पुरुष को इनके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

कैल्शियम की कमी या ओस्टियोपोरोसिस(Osteoporosis in Men)
महिलाओं के शरीर में 30 के बाद और पुरुषों के शरीर में 45 से 50 साल की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी होने लगती है। ऐसे में उन्हें जोड़ों में दर्द, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मेल मेनोपॉज (Male Menopause in Hindi)
जो लोग सोचते हैं कि मेनोपॉज समस्या केवल महिलाओं से जुड़ी हैं वह गलत हैं। बता दें कि यह समस्या एक उम्र के पुरुषों को भी देखने को मिलती है। फर्क बस इतना है कि महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली बिल्डिंग बंद हो जाती है वहीं पुरुषों को ब्लडिंग के समसमया नहीं रहती इसलिए उनके लिए स्थिति सामान्य होती है।

गंजेपन की समस्या (Hair Loss Problem in Men or Male Pattern Baldness in Hindi)
यह एक ऐसी समस्या होती है जो पुरुषों में आम होती नजर आती है। इस समस्या के चलते पुरुष में केवल दुखी होते हैं बल्कि उनका मनोबल भी टूट जाता है। उनका आत्मविश्वास भी इस समस्या के चलते कमजोर हो जाता है।

पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी आम समस्याएं (Most Common Mens Health Issues):

  • पुरुषों में दिल की बीमारी या कार्डियोवस्कुलर डिजीज (Cardiovascular Disease in Men)
  • लिवर की बीमारियां (Liver Diseases in Men)
  • सांस से संबंधित बीमारियां या रेस्पिरेटरी डिजीज (Respiratory Diseases in Men)
  • पुरुषों में डिप्रेशन और तनाव की समस्या या अन्य मानसिक समस्याएं (Depression and Anxiety in Men and Other Mental Problems Faced by Men)
  • पुरुषों में एचआईवी और एड्स (HIV and AIDS in Men)
  • पुरुषों में स्पर्म की कमी (Low Sperm Count in Males)
  • बाल झड़ने की समस्या (Hair Loss in Men)
  • पुरुषों में इंफर्टिलिटी (Male Infertility)

पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए कराएं ये टेस्ट (Health Screenings And Tests For Men)

जो पुरुष ये सोचते हैं कि फिट है और उन्हें कोई समस्या नहीं है उन्हें बता दें कि कुछ समस्याओं का पता 40 उम्र के बाद पता चलता है। ऐसे में वे 40 का इंतजार न करें। 20 से  लेकर 39 उम्र के पुरुष  ये चेकअप जरूर करवाएं-

ब्लड प्रेशर टेस्ट (Blood Pressure Test): पुरुषों को कम से कम 2 साल में एक बार अपना ब्लड प्रेशर चेक जरूर कराना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें पहले ही पता चल जाएगा कि उन ब्लड प्रेशर ज्यादा है या कम और भी दिल से जुड़ी बीमारी, किडनी की बीमारी, डायबिटीज आदि समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल की जांच (Cholesterol Test): पुरुषों को 20 से 35 की उम्र के बीच में कोलेस्ट्रॉल की जांच शुरू करवानी चाहिए। ये टेस्ट बार-बार कराने की जरूरत नहीं होती। पुरुष 5 साल में एक बार इसका टेस्ट करवा सकते हैं। ऐसा करने से आप से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहेगा। ऐसा करने से आप अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

डायबिटीज टेस्ट( Diabetes Test): डायबिटीज ऐसी समस्या खराब जीवनशैली के कारण होती है। ऐसे में जिसका ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है उसे डायबिटीज का खतरा ज्यादा हो सकता है।

डेंटल चेक अप (Dental Checkup): दांत में होने वाली समस्या के चलते लोग नजरअंदाज करते हैं। डेंटिस्ट की मानें तो दांतों से जुड़ी परेशानी आपके दिल को भी प्रभावित कर सकती है इसीलिए साल में एक बार या दो बार डेंटल चेकअप जरूर करवाएं।