Expert

बादाम खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें सेवन

पुरुषों के लिए बादाम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आगे जानते हैं बादाम से पुरुषों की किन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Aug 30, 2023 17:30 IST
बादाम खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें सेवन

Onlymyhealth Tamil

सेहतमंद रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। बादाम का उपयोग सालों से किया जा रहा है। इसमें विटामिन बी2, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फोसफोरस, पोटेशियम, कार्बहाइड्रेट, प्रोटीन और कैलोरी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बेहतर माना जाता है। पुरुषों के लिए बादाम खाना फायदेमंंद होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बादाम का सेवन करने से पुरुषों की किन समस्याओं में आराम में आराम मिलता है। 

पुरुषों के लिए बादाम के फायदे - Almond Benefits For Male In Hindi  

पुरुषों की एनर्जी में बढ़ोतरी होना

बादाम खाने से पुरुषों की थकान और कमजोरी दूर होती है। साथ ही, इसके सेवन से एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी होती है। बादाम में पाए जाने वाले कॉपर, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) व मैंगनीज शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बादाम के नियमित सेवन से पुरुषों की थकान दूर होती है। इससे पुरुषों की फिजीकल स्ट्रेंथ भी इम्प्रूव होती है। 

टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करें 

बादाम में पाए जाने वाले एल-आर्जिनिन और विटामिन ई, पुरुषों की यौन क्रिया पर बेहतर प्रभाव डालते हैं। एल-आर्जिनिन पेनिस में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि विटामिन ई टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ा देता है।

फर्टिलिटी की समस्या को दूर करें 

बादाम का सेवन करने से पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों में शुक्राणु की समस्या दूर होती है। साथ ही, उनकी इर्रेक्टाइल संबंधी समस्या में भी कम होने लगती है। 

ब्रेन पावर बेहतर होना

स्ट्रेस को कम करने और ब्रेन एक्टिविटी को इम्प्रूव करने के लिए पुरुष बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व (विटामिन बी9 - फोलेट) ब्रेन के न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को बेहतर करते हैं। यदि, बादाम का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इससे ब्रेन की कार्य प्रणाली बेहतर होती है और अल्जाइमर जैसे रोग होने की संभावना कम हो जाती है। 

पुरुषों की हड्डियों को स्वास्थ्य बनाएं

उम्र बढ़ने के साथ ही अधिकतर पुरुषों को मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी व अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियों तेजी से डैमेज हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए पुरुष समय रहते बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, विटामिन ए, प्रोटीन और मैग्नीशियम हड्डियों से संबंधित होने वाले रोगों की संभावनाओं को कम करते हैं। 

बादाम का सेवन कैसे करें - How To Eat Almond In Hindi 

  • बादाम के सेवन करने के लिए आप करीब 4 से 5 बादाम को रात में भिगोकर रख दें। 
  • अगली सुबह इसको पीसकर दूध में मिलाकर इसका सेवन करें। 
  • इसके अलावा, आप दूध के बिना भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • लेकिन, इसे इस्तेमाल करने से पहले इसके छिलके को उतार लें। इससे आपको बादाम के पोषक तत्व का जल्द लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें : बादाम छीलकर खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने का सही तरीका

बादाम का सेवन करने से पहले आप डायटिशियन या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। किसी भी चीज का अधिक सेवन आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में डायटिशियन की सलाह के बाद ही बादाम का सेवन करें। एक दिन में आप करीब 50 से 55 ग्राम तक बादाम का सेवन कर सकते हैं। 

Disclaimer