Doctor Verified

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करने से स्किन पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Things That Will Happen To Your Skin If You Leave Dairy Products: डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियां मजबूत बनाते है। जानते हैं इनका सेवन नहीं करने का असर। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Sep 24, 2023 16:00 IST
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करने से स्किन पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Onlymyhealth Tamil

Things That Will Happen To Your Skin If You Leave Dairy Products: डेयरी प्रोडक्ट्स कई लोगों को पसंद होता हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते हैं। कई बार लैक्टोज इनटॉलेरेंस से ग्रसित लोग भी डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं। इसके सेवन से दांत भी लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते हैं, तो इसका स्किन पर क्या असर पड़ता है। डेयरी प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को ऑयली बनाते हैं। इस कारण बहुत बार पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है। वैसे, तो सभी को डेयरी प्रोडक्ट्स सेवन करने चाहिए। लेकिन अगर आप अगर किसी कारण डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो जानते हैं इसका आपकी स्किन पर क्या असर होगा शारदा क्लीनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।

एक्ने सी समस्या कम होती है

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करने से एक्ने की समस्या से बचाव हो सकता है। ऐसा हार्मोनल चेंजेस के कारण भी हो सकता है क्योंकि कई बार डेयरी प्रोडक्ट्स एक्ने की समस्या को बढ़ाते हैं। ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से एक्ने की समस्या में इजाफा हो सकता है।

skincare

सूजन कम करें

डेयरी प्रोडक्ट्स का कम सेवन से चेहरे की सूजन कम हो सकती है। ऐसा माना जाता हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर में सूजन को बढ़ाने के साथ स्किन को थोड़ा फूला हुआ भी बनाते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से शरीर में सीबम का उत्पादन ज्यादा होता है। ऐसे में यह सूजन को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें- फेस पैक के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक

रंगत में सुधार

जी हां, डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से स्किन की रंगत में सुधार होने के साथ स्किन मुलायम भी बनती है। डेयरी प्रोडक्ट्स स्किन को ऑयली बनाने के साथ कई बार स्किन को डार्क भी बनाते हैं। लेकिन ध्यान रखें, रंगत में सुधार का ये एक कारण नहीं हो सकता है।

ऑयली स्किन की समस्या से राहत

डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से शरीर में ऑयल की मात्रा बढ़ती है। इस कारण स्किन ऑयली हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स में फैट ज्यादा होने के साथ शरीर में ऑयल को बढ़ाते हैं। इस कारण कई बार स्किन पर रेडनेस भी बढ़ती है। 

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करने से स्किन पर इस तरह के असर हो सकते हैं। हालांकि, इस बात को विशेष ध्यान रखें कि डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में हटाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

 

Disclaimer