सुबह उठकर मुरझाया हुआ लगता है चेहरा, तो निखरी और खिलखिलाती त्वचा के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Dull Skin in Morning: सुबह-सुबह मुरझाया हुआ नजर आता है चेहरा, तो कुछ आसान ट‍िप्‍स की मदद से चेहरे का ग्‍लो बरकरार रख सकते हैं।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Sep 24, 2023 13:00 IST
सुबह उठकर मुरझाया हुआ लगता है चेहरा, तो निखरी और खिलखिलाती त्वचा के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Onlymyhealth Tamil

How to Get Rid of Dull Face in Morning: क्‍या आपको भी सुबह उठकर चेहरे पर फ्रेशनेस महसूस नहीं होती? क्‍या आपको भी अपना चेहरा मुरझाया हुआ सा लगता है? कई लोगों को सुबह-सुबह अपना चेहरा देखना ब‍िल्‍कुल पसंद नहीं होता। उनके मुताब‍िक सुबह के समय उनका चेहरा मुरझा जाता है। चेहरे की रौनक चली जाती है और त्‍वचा बीमार नजर आती है। लेक‍िन इसका कारण आपके खानपान की गलत आदतें, शरीर में पानी की कमी और भी अन्‍य कारण हो सकते हैं। अपनी स्‍क‍िन को फ्रेश और ग्‍लोइंंग रखने के ल‍िए कुछ ट‍िप्‍स को फॉलो कर सकते हैं। इन ट‍िप्‍स की मदद से आपके चेहरे पर सुबह के वक्‍त न‍िखार नजर आएगा।    

1. स्‍लीप साइक‍िल पूरी करें- Complete Your Sleep Cycle 

हमारे शरीर के ल‍िए ज‍ितना जरूरी है एक्‍ट‍िव रहना, उतना ही जरूरी है पर्याप्‍त आराम करना। नींद पूरी न होने के कारण सुस्‍ती और थकान महसूस होती है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो चेहरे पर सूजन नजर आती है, चेहरा थका-थका हुआ नजर आता है और आंखों के नीचे काले घेरे द‍िखने लगते हैं। इसल‍िए रोज 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें और खुद को र‍िलैक्‍स रखें। 

2. मॉर्न‍िंग स्‍क‍िन केयर रूटीन फॉलो करें- Follow Morning Skin Care Routine   

dull face in morning

सुबह-सुबह मॉर्न‍िंग स्‍क‍िन केयर रूटीन फॉलो करने से त्‍वचा को बूस्‍ट म‍िलता है। अगर आपका भी चेहरा सुबह-सुबह मुरझाया हुआ सा नजर आता है, तो सुबह उठकर चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। इसके बाद माइल्‍ड फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं और चेहरा साफ करें। इसके बाद चेहरे पर क्रीम या लोशन अप्‍लाई कर लें। इस स्‍क‍िन केयर रूटीन को रोज सुबह-शाम फॉलो करें।      

3. ढेर सारा पानी प‍िएंं- Take Proper Water Intake 

कभी-कभी सुबह के वक्‍त चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है। स्‍क‍िन का ग्‍लो छ‍िन जाता है। इसका कारण पानी की कमी भी हो सकता है। आपको द‍िनभर में 7 से 8 ग‍िलास पानी पीना चाह‍िए। पानी पीने से स्‍क‍िन हेल्‍दी रहती है और त्‍वचा की चमक बरकरार रहती है। आप कोकोनट वॉटर, नींबू पानी, ग्रीन टी, सब्‍ज‍ियां का रस और ताजे फलों का रस भी पी सकते हैं।  

4. एक्‍सरसाइज करें- Do Daily Exercises 

स्‍क‍िन को हेल्‍दी रखने के ल‍िए वर्कआउट करना जरूरी है। आप अनुलोम-व‍िलोम से शुरू करें। इसके बाद 30 म‍िनट की वॉक या जॉग‍िंग कर सकते हैं। उसके बाद आधा घंटा स्‍ट्रेच‍िंग कर सकते हैं। इस तरह शरीर से पसीना न‍िकलेगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे और आपकी स्‍क‍िन भी ग्‍लो करेगी। ज‍िन लोगों का चेहरा सुबह मुरझाया हुआ नजर आता है, उन्‍हें फेश‍ियल एक्‍सरसाइज जैसे- फ‍िश पोज और लॉयन पोज भी करना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- टीनएज में भी मुरझाया हुआ नजर आता है चेहरा? हो सकते हैं ये 5 कारण

5. रात को चेहरा धोकर सोएं- Clean Your Face Before Sleep 

ज‍िन लोगों की स्‍क‍िन ऑयली होती है, उनके चेहरे पर सुबह ऑयल नजर आता है। त्‍वचा च‍िपच‍िपी महसूस होती है। इसके कारण फ्रेशनेस भी महसूस नहीं होती। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए रात में सोने से पहले अपने चेहरे को धोकर सोएं। इससे आपको सुबह चेहरे पर ताजगी महसूस होगी। कई बार मह‍िलाएं मेकअप उत्‍पाद चेहरे से हटाए बगैर ही सो जाती हैं। सुबह तक एक्‍ने, रैशेज और अन्‍य समस्‍याएं होने लगती हैं। इसल‍िए द‍िनभर काम करने के बाद, चेहरे पर जमा धूल और गंदगी हटाने के ल‍िए रात को चेहरे को साफ करके सोएं। इससे सुबह उठने पर आपको चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी।     

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Disclaimer