Doctor Verified

किसी गहरे सदमे के बाद जिंदगी में आगे कैसे बढ़ें? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स

How To Heal From Trauma: जब कोई व्यक्ति किसी गहरे सदमे से बाहर आता है, तो ऐसे में उसके लिए कोई नई शुरुआत कर पाना काफी मुश्किल हो सकता है। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Sep 24, 2023 18:00 IST
किसी गहरे सदमे के बाद जिंदगी में आगे कैसे बढ़ें? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स

Onlymyhealth Tamil

How To Treat Emotional Shock: किसी अपने को खोने का गम हमें गहरे सदमें में ले जा सकता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति खुद को संभाल नहीं पा रहा होता है। उसे होश ही नहीं होता है कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। इसका कारण किसी सपने का टूटना या बेहद करीबी व्यक्ति का दूर चला जाना भी हो सकता है। जिंदगी भर इस गम के साथ जीना मुमकिन नहीं है। यह आपकी ग्रोथ को रोक सकता है और जिंदगी की नई शुरुआत करने में बाधा डाल सकता है। लेकिन आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि अपने अतीत से सीखकर आगे बढ़ा जाए। अगर आप या आपका कोई अपना इस स्थिति का सामना कर रहा है, तो इस लेख में दी गई टिप्स आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हमारे साथ ये टिप्स साझा की सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ.आरती आनंद ने।

deep shocked

अपने मनपसंद कार्यों में ध्यान लगाएं

खुद पर काम करने से आपको पुरानी बातों को भूलने में मदद मिल पाएगी। अपना ध्यान उन चीजों में लगाने की कोशिश करें, जिनसे आपको खुशी मिलती है। इस तरीके से आपको अपना ध्यान पुरानी बातों से हटाने में मदद मिल पाएगी, साथ ही अपने इमोशंन पर कंट्रोल करना भी आसान हो पाएगा।

खुद को स्वीकार करें

आपको स्वीकार करना होगा कि आपके साथ जो भी हुआ, वो आपका अतीत था। लेकिन अब आपको इससे बाहर आने की कोशिश करनी होगी। आपको खुद को स्वीकार करना होगा और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। 

किसी करीबी से जुड़े रहें

इस समस्या से बाहर आने के लिए आपको किसी के साथ की जरूरत होगी। अपनी परेशानी किसी करीबी व्यक्ति के साथ बांटे। इससे आपको इस समस्या से बाहर आने में मदद मिल पाएगी। 

इसे भी पढ़े- मन में गहरा आघात (ट्रॉमा) होने पर शरीर में दिखते हैं कई लक्षण, जानें इनके बारे में

खुद को अकेला न रहने दें

अकेले रहने पर आपको पुरानी बातें ज्यादा याद आने लगेंगी, जो आपको हील होने से रोक सकती है। इसलिए खुद को अकेला रखने के बजाय दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

खुद से पॉजिटिव बातें करें

खुद को पॉजिटिव बनाए रखें और निगेटिव चीजों से दूर रहें। जब भी आपको पुरानी बातें याद आने लगे, तो खुद से पॉजिटिव बातें बोले। पुरानी यादों में खोने के बजाय अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करें।

समस्या के बारे में बार-बार न सोचें

समस्या के बारे में बार-बार सोचने के बजाय इससे बाहर आने की कोशिश करें। अगर आप बार-बार सोचते रहेंगे कि आपके साथ ऐसा क्यों हुआ, तो इससे आप अपनी परेशानी में ज्यादा फंसते चल जाएंगे। इसलिए अपने अतीत को स्वीकार करके खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़े- सदमा (शॉक) लगने का मतलब क्या है? जानें सदमे के बाद दिखने वाले 11 लक्षण, कारण और इमरजेंसी उपचार के तरीके

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें

अगर आपको लगता है कि अपने इमोशंस कंट्रोल करने में आपको मुश्किल हो रही है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। सही दवाओं और थेरेपी के जरिए आपको सदमे से बाहर आने में मदद मिलेगी। 

इन टिप्स के जरिए आपको अतीत को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 
Disclaimer