क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है? जानें दोनों में संबंध

ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता है। यह अल्जाइमर रोग का कारण भी बन सकता है। जानें, कैसे-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Sep 24, 2023 10:57 IST
क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है? जानें दोनों में संबंध

Onlymyhealth Tamil

Sugar Intake May Increase Alzheimer Risk in Hindi: अल्जाइमर रोग एक मस्तिष्क विकार (Brain Disorder) है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है। आपको बता दें कि मस्तिष्क में प्रोटीन का असामान्य निर्माण अल्जाइमर रोग का कारण बनता है। इस स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाएं (Brain Cells) मरने लगती हैं। इसकी वजह से याद्दाश्त कमजोर होने लगती है। अल्जाइमर रोग से पीड़ित (Alzheimer Patient) व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव होने लगता है। आपको बता दें कि दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। खासकर, बड़ी उम्र के लोगों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। दवाइयों की मदद से अल्जाइमर रोग के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि चीनी के ज्यादा सेवन करने से भी अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है। यानी चीनी या चीनी वाले पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग हो सकता है। 

क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है?

रिसर्च की मानें तो ज्यादा चीनी के सेवन को अल्जाइमर रोग से जोड़ा गया है। यानी ज्यादा चीनी खाने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है। अध्ययन में पाया गया कि जब शरीर में शुगर का स्तर अधिक होता है, तो इससे मस्तिष्क में अमाइलॉइड प्लाक के बढ़ने का कारण बनता है। इसकी वजह से अल्जाइमर रोग हो सकता है। खासकर, अगर कोई डायबिटीज रोगी है और वह चीनी का ज्यादा सेवन करता है, तो उनमें जोखिम अधिक होता है। चीनी के अधिक सेवन से डिमेंशिया और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है।

sug

चीनी के ज्यादा सेवन से महिलाओं में अल्जाइमर का अधिक जोखिम

एक रिसर्च की मानें तो अधिक चीनी के सेवन से महिलाओं में अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दिमाग की बीमारी अल्जाइमर और डिमेंशिया को समझना है तो देखें ये 4 फिल्में, समझ आएगा मेंटल हेल्थ का महत्व

चीनी के ज्यादा सेवन से अल्जाइमर का खतरा कैसे बढ़ता है?- How Sugar Intake Might Increase Alzheimer’s Risk

चीनी के ज्यादा सेवन से मस्तिष्क में अमाइलॉइड प्लाक का निर्माण बढ़ता है। इससे अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।  जब मस्तिष्क में इस प्लाक का निर्माण होता है, तो व्यक्ति में अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है। 

alzie

अल्जाइमर रोग से बचाव कैसे करे?- How to Prevent from Alzheimer's Disease in Hindi

  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए तनाव या चिंता से दूर रहने की कोशिश करें।
  • अगर आप अल्जाइमर रोगी हैं, तो इसके लक्षणों को कम करने के लिए संगीत सुने। 
  • आप अपने मनपसंद कार्य भी कर सकते हैं। इसके लिए आप कूकिंग, एक्सरसाइज, वॉक आदि करें। 
  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 
  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए चीनी का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। आपको सीमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer