Doctor Verified

मलेरिया का मच्छर किस समय काटता है? जानें बचाव के उपाय

At What Time Does The Malaria Mosquito Bite: मलेरिया मच्छरों के काटने से होता है, जानें मलेरिया के मच्छर किस समय ज्यादा काटते हैं?

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 24, 2023 10:00 IST
मलेरिया का मच्छर किस समय काटता है? जानें बचाव के उपाय

Onlymyhealth Tamil

At What Time Does The Malaria Mosquito Bite: बारिश और मानसून के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का कहर शुरू हो जाता है। मलेरिया भी मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। मलेरिया मादा 'एनोफिलीज' मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर गंदे और दूषित पानी में पनपते हैं और इनके काटने से मलेरिया का संक्रमण फैलता है। डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों में सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो जाती है। हर साल लाखों लोग मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। जुलाई से नवंबर के महीने में मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। बारिश के कारण मच्छरों के पनपने से यह बीमारी भी इन दिनों में तेजी से फैलती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मलेरिया के मच्छर किस समय पर सबसे ज्यादा काटते हैं? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मलेरिया के मच्छर किस समय काटते हैं?- At What Time Does The Malaria Mosquito Bite in Hindi

मलेरिया की बीमारी मादा 'एनोफिलीज' नामक मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया का प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम रूप सबसे खतरनाक होता है। यदि मलेरिया प्लामज्मोडियम के परजीवी दिमाग में पहुंच जाते है तो मलेरियाग्रस्त व्‍यक्ति को ब्रेन हैमरेज हो सकता है। मलेरिया के कीटाणु प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम का शरीर पर इतना प्रभाव पड़ता है कि इससे मनुष्य न सिर्फ अपनी याददाश्त खो सकता है बल्कि कई अन्य गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए मच्छरों से बचना चाहिए। मच्छरों को घर के आसपास पनपने से रोकना और खुद का इनसे बचाव करना बहुत जरूरी होता है।

At What Time Does The Malaria Mosquito Bite

इसे भी पढ़ें: डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया में सबसे खतरनाक क्या होता है? जानें कैसे करें बचाव

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "मलेरिया के मच्छर किसी भी समय काट सकते हैं, लेकिन इन मच्छरों का खतरा सबसे ज्यादा खतरा सूर्यास्त के बाद रहता है। सूरज ढलने के बाद ये मच्छर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। जैसे डेंगू के मच्छर सूर्यास्त से पहले ज्यादा एक्टिव रहते हैं, वैसे ही मलेरिया के मच्छरों सूरज ढलने के बाद और सुबह सूरज निकलने से पहले रहता है।" हालांकि ऐसा नहीं है कि मलेरिया के मच्छर दिन में नहीं काट सकते लेकिन इस समय ये मच्छर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या बिना अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू ठीक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

मलेरिया के लक्षण- Symptoms Of Malaria in Hindi

मलेरिया का संक्रमण होने पर शरीर में थकान और कमजोरी के अलावा तेज बुखार समेत कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। मलेरिया के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • सिर में तेज दर्द होना
  • उल्टी और जी मचलाने की समस्या
  • हाथ पैरों खासकर जोड़ों में दर्द होना
  • कमजोरी और थकान महसून होना 
  • शरीर में खून की कमी होना
  • आंखों की पुतलियों का रंग पीला होना
  • पसीना निकलने पर बुखार कम होना
  • फ्लू जैसे कई लक्षण सामने आना
  • ठंड के साथ जोर की कंपकंपी होना

मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको घरों के आसपास पानी नहीं जमा होने देना चाहिए। इसके अलावा बाहर निकलते समय पूरी बांह के कपड़े पहनने चाहिए। रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी ठीक रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा मलेरिया के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer