Expert

डायबिटीज रोगियों को क्यों नहीं करना चाहिए 7 बजे के बाद डिनर, एक्सपर्ट से जानें जरूरी बात

Why People With Diabetes Should Avoid Dinner: डायबिटीज रोगी अगर 7 बजे के बाद डिनर करते हैं, तो इससे उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। 

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Sep 02, 2023 12:58 IST
डायबिटीज रोगियों को क्यों नहीं करना चाहिए 7 बजे के बाद डिनर, एक्सपर्ट से जानें जरूरी बात

Onlymyhealth Tamil

Why People With Diabetes Should Avoid Dinner: डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि खानपान में की गई छोटी सी गलती है, उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। डायबिटीज के रोगियों के साथ एक समस्या बहुत आम है कि वे रात में देर से भोजन करते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, देर रात खाने की आदत डायबिटीज में योगदान दे सकती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो यह आपकी स्थिति को बदतर बना सकती है। आयुर्वेद हमेशा यह सलाह देता है कि आपको हमेशा अपना रात का भोजन 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें इसका और भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि यह उनके उपचार में भी बाधा बन सकता है। डायबिटीज रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी (BAMS, Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। तो चलिए जानते हैं....

Why People With Diabetes Avoid Late Night Dinner In Hindi

डायबिटीज रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए- Why People With Diabetes Should Avoid Dinner After 7 PM In Hindi

शाम के समय हमारी पाचन अग्नि  (Digestive Fire) बहुत कम होती है। अगर आप इस दौरान बहुत भारी भोजन करते हैं, तो आपके द्वारा खाए भोजन का एक हिस्सा ठीक से पच नहीं पाता है या अनपचा ही रह जाता है, जो शरीर में टॉक्सिन्स का कारण बनता है। टॉक्सिन और कफ दोनों के ही गुण एक समान होते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ती है, तो इससे कफ दोष भी बढ़ता है। डायबिटीज रोग भी मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के बढ़ने के कारण ही होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज की समस्या, तो रात में देर से भोजन करना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। वहीं, इसके विपरीत अगर आप शाम को 6.30 बजे तक अपनी आखिरी मील ले लेते हैं, तो इससे आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ ही कई अन्य रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोज मीट खाने वालों को ज्यादा होता है डायबिटीज, निमोनिया और दिल की बीमारियों का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

तो क्या रात में कुछ भी नहीं खाना चाहिए?

ऐसा नहीं है कि आपको रात के भोजन को स्किप करने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप मील स्किप करते हैं, तो यह डायबिटीज रोगियों के लिए और भी अधिक नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो बस आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जल्दी भोजन कर लें, लेकिन अगर इसके बाद भी आपको भूख लगती है, तो आप कुछ हल्का खा सकते हैं। आप सब्जियों को सूप बनाकर भी पी सकते हैं। लेकिन बहुत भारी फूड खाने से बचें।

All Image Source: Freepik

Disclaimer