Doctor Verified

डेंगू से रिकवरी के बाद कमजोरी और परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये डाइट

What To Eat After Dengue Recovery: डेंगू बुखार से ठीक होने के बाद भी परेशानियों से बचने के लिए डाइट का ध्यान रखना चाहिए, जानें इस दौरान क्या खाएं।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 12, 2023 19:56 IST
डेंगू से रिकवरी के बाद कमजोरी और परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये डाइट

Onlymyhealth Tamil

What To Eat After Dengue Recovery: डेंगू बुखार की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। बारिश के मौसम के बाद इस बीमारी का प्रकोप बढ़ता है और सही समय पर इलाज न मिलने से डेंगू के मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है। डेंगू से ठीक होने के लिए मरीज को डाइट और इलाज दोनों का ध्यान रखना चाहिए। डेंगू बुखार दरअसल मादा एजिप्टी एडीज नामक मच्छरों के काटने से होता है। बारिश के बाद घर के आसपास जमा पानी में ये मच्छर पनपते हैं। डेंगू की वजह से मरीज के शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन परेशानियों या समस्याओं का असर ठीक होने के बाद भी दिखता है। डेंगू से ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों को कमजोरी, सांस लेने में परेशानी और कामकाज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए डॉक्टर डेंगू से ठीक होने के बाद भी डाइट का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

डेंगू से ठीक होने के बाद क्या खाना चाहिए?- What To Eat After Dengue Recovery in Hindi

हेल्दी और पौष्टिक डाइट लेने से आप डेंगू बुखार से जल्दी ठीक हो सकते हैं। डेंगू से ठीक होने के बाद भी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डेंगू की वजह से शरीर में हुई दिक्कतों से जल्दी उबरने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए ताजे फल, सब्जियां और दूध-दही आदि का सेवन करना चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से शरीर को अच्छा पोषण मिलता है और डेंगू के बाद होने वाली परेशानियों से बचाव भी होता है।

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "डेंगू बुखार से रिकवरी होने के बाद कुछ लोगों के शरीर में कमजोरी, पेट से जुड़ी परेशानियों के लक्षण देखे जाते हैं। इन स्थितियों से बचने के लिए मरीज को डेंगू से ठीक होने के बाद भी अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए।" 

What To Eat After Dengue Recovery

इसे भी पढ़ें: डेंगू होने पर ये घरेलू नुस्खे आजमाने से हो सकता है गंभीर नुकसान, रिकवरी के बजाए बिगड़ सकती है स्थिति

डेंगू से ठीक होने के बाद परेशानियों से बचने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

1. रोज करें संतरे का सेवन 

डेंगू बुखार से ठीक होने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को फिट और स्वस्थ रखने व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

2. रोजाना दूध पिएं

डेंगू के बाद शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्या से बचने के लिए दूध और इससे बनी चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दूध में लगभग सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से दूध का सेवन करने से शरीर हेल्दी होता है।

3. अंडे का करें सेवन

डेंगू से ठीक होने के बाद मरीजों को अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, अंडे में प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही पोषक तत्व डेंगू मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा अंडे में कैल्शियम, विटामिन- बी, पोटैशियम इत्यादि पाए जाते हैं, जो रिकवरी के बाद शरीर को फिट बनाने में मदद करते हैं।

4. तरल पदार्थों का सेवन करें 

डेंगू बुखार से ठीक होने के बाद शरीर को फिट और हेल्दी बनाने के लिए तरल पदार्थ जैसे पानी,जूस आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए। आप डाइट में ग्लूकोज का पानी, ताजे फलों का रस, नारियल का पानी, नींबू, नमक, चीनी और पानी से बना शर्बत और पानी जैसी चीजों की मात्रा का ध्यान रखें।

5. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं 

डेंगू से रिकवरी के बाद परेशानियों से बचने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। सब्जियों के अलावा आप इनका सूप भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या बिना अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू ठीक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

डेंगू से ठीक होने के बाद डाइट से जुड़ी लापरवाही आपको कमजोर बना सकती है। इसलिए डेंगू से ठीक होने के बाद भी तैलीय खाद्य पदार्थ और तली हुई चीजों से दूर रहें। इसके अलावा बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन, कैफीन और हाई कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों का सेवन करने से बचें। डेंगू से ठीक होने के बाद शराब का सेवन और स्मोकिंग भी नहीं करनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer