Expert

सिचुएशनशिप क्या है? जानें इसमें क्यों रहना चाहते हैं युवा वयस्क

आजकल युवाओं के बीच सिचुएशनशिप (Situationship) बहुत ट्रेंड में है। यह डेटिंग का एक तरीका है, जिसमें दो लोग बिना कमिटमेंट के साथ में रहते हैं।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 27, 2023 10:28 IST
सिचुएशनशिप क्या है? जानें इसमें क्यों रहना चाहते हैं युवा वयस्क

Onlymyhealth Tamil

Situationship Mean in Hindi: जैसे-जैसे नई जेनरेशन आती है। उनके लिए प्यार और वादों के मायने ही बदल जाते हैं। एक जमाना था, जब लोग अपने रिश्ते में कुछ भी करने को तैयार हो जाते थे। उनमें इमोशंस होते थे और लोग फ्यूचर के बारे में बाते करना पसंद करते थे। लेकिन नई जेनरेशन हर बार अपने साथ रिश्ते और प्यार के अलग-अलग मायनों को लेकर आती है। जैसे कुछ साल पहले फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स काफी प्रचलित हुआ था। इसका मतलब है कि फायदे के लिए कोई दोस्त या पार्टनर बनाना। यह फायदा किसी भी तरह का हो सकता है। वहीं, आजकल युवाओं के बीच सिचुएशनशिप (Situationship) बहुत ट्रेंड में है। यह एक नया शब्द है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते भी नहीं है। आपको बता दें कि सिचुएशनशिप एक डेटिंग का तरीका है, जिसमें दो लोग बिना कमिटमेंट के साथ में रहते हैं। वे अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते हैं और न ही इसके बारे में किसी को बताना चाहते हैं। तो आइए, इस बारे में विस्तार से काउंसर डॉ. निशा खन्ना से जानते हैं-

सिचुएशनशिप क्या है?- What is Situationship in Hindi

सिचुएशनशिप दो शब्दों 'सिचुएशन' और 'रिलेशनशिप' से मिलकर बना है। इसमें सब कुछ किसी सिचुएशन पर डिपेंड करता है। इसमें दो लोग रोमांस और शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए साथ में हो सकते हैं। वहीं, कई लोग सिर्फ समय बिताने के लिए भी एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं। यानी अलग-अलग लोगों के लिए इसके मायने अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को बिना किसी एक्सप्लेनेशन के छोड़ सकता है। 

युवा सिचुएशनशिप में रहना क्यों पसंद कर रहे हैं?- Why Young People Want Situationship in Hindi

आजकल की युवा पीढ़ी या नई जेनरेशन किसी भी शर्त और आजादी से समझौता नहीं करना चाहती है। वे खुद को आजाद रखना चाहते हैं और अपने हिसाब से अपना जीवन जीना चाहते हैं। दरअसल, जब कोई व्यक्ति रिलेशनशिप में होता है, तो उसे अपने पार्टनर की बातों पर गौर करना होता है। कई मामलों में रिलेशनशिप में रहने पर आजादी भी छिन जाती है। रिलेशनशिप में जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति इन सब चीजों से बचना चाहता है, तो वह सिचुएशनशिप में आना पसंद करता है।  

इसके अलावा, जब किसी व्यक्ति को अपने पहले प्यार में असफलता मिलती है। तो वह दोबारा से इस तरह के रिलेशनशिप में आना पसंद नहीं करता है। ऐसे में व सिर्फ एंज्वॉय करने के लिए सिचुएशनशिप में आ जाता है। 

कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने पार्टनर से कोई वादा या कमिटमेंट नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में भी वह सिचुएशनशिप में आना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें पार्टनर से कोई वादा नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Relationship Tips: इन आदत वाले लोग दे सकते हैं आपको प्यार में धोखा, इन तरीकों से पहचानें

situationship

क्या सिचुएशनशिप और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स एक ही है?

सिचुएशनशिप और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स भले ही सुनने में एक जैसे लगते हैं। लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है। आसान भाषा में समझे, तो सिचुएशनशिप किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ हो सकता है। जबकि फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स दो दोस्तों के बीच का होता है। इसमें दो दोस्त एक-दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 बातों से जानें, कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा

इनसे पता करें आप सिचुएशनशिप में है

  • अगर आप किसी व्यक्ति के साथ फ्रेंडशिप से ज्यादा, लेकिन रिलेशनशिप से कम वाले रिश्ते में हैं।
  • अगर आप इस रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताना चाहते हैं। 
  • अगर आप सोशल गैदरिंग में साथ में जाना पसंद नहीं करते हैं। 
  • एक-दूसरे के साथ कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहते हैं।
  • अगर आप किसी व्यक्ति के साथ होकर भी, दूसरे के बारे में सोच रहे हैं।
  • अगर आप दोनों के बीच में इमोशनल कनेक्शन की कमी है।
  • जब रिश्ते में होकर भी फ्यूचर के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं।
Disclaimer