किसी करीबी से दूर होने का डर बढ़ा सकता है Separation Anxiety Disorder का खतरा, जानें क्या है यह समस्या

Separation Anxiety Disorder: सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर एक प्रकार की मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को किसी अपने से दूर होने का डर सताने लगता है। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Sep 10, 2023 11:00 IST
किसी करीबी से दूर होने का डर बढ़ा सकता है Separation Anxiety Disorder का खतरा, जानें क्या है यह समस्या

Onlymyhealth Tamil

How To Deal With Separation Anxiety Disorder: दुनिया का सबसे बड़ा डर अपने सबसे इंसान को खोने का होता है। जब आप भावनात्मक रूप से किसी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए होते हैं, तो ऐसे में उस इंसान के दूर होने का सोचकर ही दिल घबरा जाता है। यह चीज पूरी तरह से नॉर्मल है, क्योंकि हर व्यक्ति की जिंदगी में ऐसा जरूर होता है। लेकिन अगर आपका यह डर आप पर बहुत ज्यादा हावी होने लगे, तो ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आपका ऐसा महसूस करना सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर का कारण भी हो सकता है। इस खतरे से बचने के लिए इसके बारे में समझना जरूरी है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर के बारे में।

separation disorder

जानिए क्या है सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर- What Is Separation Anxiety Disorder

सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर एक प्रकार की मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के दिमाग में किसी करीबी से दूर होने का डर बैठ जाता है। ऐसे में डर उसके दिमाग पर हावी होने लगता है, जो उसे शारीरिक समस्याएं होने का कारण भी बन सकता है।

सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षण- Symptoms of Separation Anxiety Disorder In Adults

  • अपने करीबी व्यक्ति से दूर होने के ख्याल और बुरे सपने आना। 
  • ऐसे में व्यक्ति हमेशा चिड़चिड़ा, परेशान और बैचेन महसूस करने लगता है। 
  • हर वक़्त अपने करीबी व्यक्ति से दूर होने के ख्याल मन में आना। 
  • अपने करीबी व्यक्ति को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हो जाना। 
  • बार-बार सिरदर्द या पेट दर्द की समस्या होना। 

इसे भी पढ़े- घर पर अकेला छोड़कर जाने पर घबराता है बच्चा? जानें सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर से उसे कैसे बचाएं

सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर से कैसे डील करें- How To Deal With Separation Anxiety Disorder

समस्या को समझें

अपने डर के साथ लंबे समय तक जीना बहुत मुश्किल है। इसलिए इसके लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। आपको मन में इस तरह के विचार आने के कारण को समझना होगा। इससे आपको इस पर काम करने और समस्या से बाहर आने में मदद मिल पाएगी। 

अपनी परेशानी शेयर करें

अपनी परेशानी किसी से शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। इसलिए अपने किसी करीबी व्यक्ति से इस पर बात करें। अगर आपके लिए अपने डर पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।

इसे भी पढ़े- मां से दूर होने पर शिशु रोए तो ये हैं सेपरेशन एंग्जाइटी के लक्षण, जानें कारण और उपचार

अपनी स्किल्स पर काम करें

अगर आप अपनी स्किल्स पर काम करेंगे, तो इससे आपको ध्यान भटकाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अपने मनपसंद कार्यो पर ध्यान लगाएं और खुद पर काम करना शुरू करें।

सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें

सकारात्मक विचारों पर ध्यान देने से आपको इससे ध्यान हटाने में मदद मिल सकती है। सकारात्मक विचार आपको खुश रखने और अंदर से अच्छा महसूस  करने में मदद कर सकते हैं।

सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षणों पर काम करना बहुत जरूरी है, जिससे समस्या को बढ़ने से रोका जा सके। इस लेख में आपको सीमित जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 
Disclaimer