Doctor Verified

जेली बेली कैंसर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Jelly Belly Cancer: जेली बेली कैंसर भी कैंसर का ही एक प्रकार है, यह पेट और पेल्विस में जेली (एक तरह का लिक्विड) बनने की वजह से होता है।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 02, 2023 09:00 IST
जेली बेली कैंसर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Onlymyhealth Tamil

Jelly Belly Cancer: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी में सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से मरीज की जान जा सकती है। दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में कैंसर दूसरा सबसे बड़ा कारण है। सही समय पर कैंसर के लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से मरीज की परेशानियां कम हो सकती हैं। कैंसर कई तरह का होता है और शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। शरीर में कैंसर की शुरुआत होने पर कई संकेत दिखाई देते हैं, इनमें से ज्यादातर संकेत कॉमन समस्याओं के होते हैं। अक्सर लोग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसकी वजह से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं और आखिरी स्टेज में पहुंचकर मरीज की जान ले लेती हैं। जेली बेली कैंसर भी कैंसर का ही एक प्रकार है। यह कैंसर आपके पेट को अपनी चपेट में लेता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं जेली बेली कैंसर के बारे में।

जेली बेली कैंसर क्या है?- What is Jelly Belly Cancer in Hindi

पेट में लगातार दर्द, सूजन और अपच जैसी परेशानियों को जेली बेली कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है। जेली बेली कैंसर को मेडिकल की भाषा में स्यूडो माइक्सोमा पेरिटोनी (Pseudomyxoma Peritonei) कहा जाता है। यह कैंसर पेट और पेल्विक एरिया में फैलता है। एससीपीएम हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुदीप कहते हैं कि, "जेली बेली कैंसर पेट और पेल्विस में जेली (एक तरह का लिक्विड) बनने की वजह से होता है। इस तरह के कैंसर में सही समय पर इलाज मिलना बहुत जरूरी होता है।" जेली बेली कैंसर अपेंडिक्स से शुरू होता है और गांठ की तरह पेट और पेल्विक एरिया में फैलता है। 

 Jelly Belly Cancer

इसे भी पढ़ें: मुंह में कैंसर कैसे होता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण और बचाव

क्यों होता है जेली बेली कैंसर?- What Causes Jelly Belly Cancer in Hindi

जेली बेली कैंसर अपेंडिक्स की अंदरूनी परत पर एक गांठ की तरह शुरू होता है। इसके अलावा यह कैंसर पेट में मौजूद ओवरी, बड़ी आंत और ब्लैडर में भी हो सकता है। यह कैंसर लिम्फ नोड के जरिए नहीं फैलता है। दरअसल यह पेट में एक लिक्विड की तरह रहता है और धीरे-धीरे बढ़ता है और अन्य अंगों को प्रभावित करते हैं। इस कैंसर की शुरुआत होने पर खाने-पीने में दिक्कत होने लगती है।

जेली-बेली कैंसर के लक्षण- Jelly Belly Cancer Symptoms in Hindi

जेली बेली कैंसर की शुरुआत होने पर कोई गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। लेकिन इसकी वजह से आपको खाने-पीने में दिक्कत होती है। जेली बेली कैंसर की वजह से आपकी भूख कम होने लगती है और शरीर के अन्य अंगों पर प्रेशर पड़ने लगता है। जेली बेली कैंसर में ये लक्षण दिखते हैं-

  • पेट और पेल्विक एरिया में दर्द
  • पेट में सूजन
  • बाउल मूवमेंट में बदलाव
  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत
  • हर्निया की समस्या
  • पेट भरा-भरा महसूस होना
  • वजन में कमी
  • उल्टी और मतली की समस्या 

जेली बेली का इलाज- Jelly Belly Cancer Treatment in Hindi

जेली बेली कैंसर की पहचान के लिए डॉक्टर कुछ टेस्ट की सलाह देते हैं। टेस्ट में कैंसर की पुष्टि होने पर डॉक्टर इलाज की शुरुआत करते हैं। जेली बेली कैंसर के इलाज के लिए मेडिकेशन के अलावा रेडिएशन थेरेपी, टारगेटड थेरेपी और सर्जरी का इस्तेमाल किया जाता है। इस कैंसर से बचाव के लिए आपको खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करने से इस कैंसर का खतरा कम होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer