True Story

Weight Loss Story: तेजश्री ने चीनी छोड़ते ही घटाया 10Kg वजन, इन ट‍िप्‍स को भी क‍िया फॉलो

Weight Loss Story: कम समय में ज्‍यादा वजन घटाना है, तो चीनी खाना बंद कर दें। तेजश्री ने भी इसी तरह 10 क‍िलो वजन घटाया है। जानें तेजश्री की कहानी।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Sep 18, 2023 16:32 IST
Weight Loss Story: तेजश्री ने चीनी छोड़ते ही घटाया 10Kg वजन, इन ट‍िप्‍स को भी क‍िया फॉलो

Onlymyhealth Tamil

Weight Loss Transformation: ओनलीमायहेल्‍थ आज आपके ल‍िए लेकर आया है एक और वेट लॉस स्‍टोरी। यह कहानी है पुणे की रहने वाली तेजश्री राजवाडे की ज‍िन्‍होंने 1 साल के समय में 10 क‍िलो वजन कम क‍िया है। ओनलीमायहेल्‍थ की 'फैट टू फ‍िट' जर्नी के ल‍िए हमने तेजश्री से बात की। तेजश्री ने बताया क‍ि एक समय ऐसा था जब उन्‍हें खुद को देखकर नफरत होने लगी थी। उन्‍हें बड़े साइज के कपड़े खरीदने पड़ते थे। वह खुद को शीशे में भी नहीं देखना चाहती थीं। ज्‍यादा वजन के कारण तेजश्री को तनाव महसूस होने लगा था। इसके बावजूद तेजश्री आज फ‍िट और हेल्‍दी नजर आती हैं। सही डाइट और एक्सरसाइज की मदद से उन्‍होंने अपना वजन कम क‍िया। जानते हैं तेजश्री की वेट लॉस जर्नी के बारे में।    

  • नाम: तेजश्री राजवाडे / Tejshree Rajwade 
  • उम्र: 29
  • प्रोफेशन: बेकर 
  • जगह: पुणे
  • कुल वेट लॉस: 10 Kg 
  • पहले का वजन: 76 Kg
  • बाद का वजन: 66 Kg
  • कुल समय: 1 साल 

वजन कम करने का व‍िचार कब आया?- Weight Loss in Hindi 

तेजश्री ने बताया क‍ि वह एक बेकर हैं और अलग-अलग ड‍िशेज बनाने की प्रैक्‍ट‍िस करती रहती हैं। ड‍िशेज को बनाने के बाद उसे टेस्‍ट भी करना होता है। इस वजह से तेजश्री का वजन तेजी से बढ़ने लगा। तेजश्री एक द‍िन में करीब 100 केक बनाती हैं। लेक‍िन वजन बढ़ने के बाद उन्‍हें काम करने में मुश्‍क‍िल होने लगी। इसके बाद जब राजश्री ने एक फंक्‍शन में ट्रेड‍िशनल व‍ियर पहनने का सोचा, तो उन्‍हें कोई कपड़ा फ‍िट नहीं आया। इसके बाद तेजश्री ने एक्‍सरसाइज करने की ठानी और फ‍िटनेस कोच मावराह से संपर्क क‍िया।    

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by TJ Bakes (@tj_bake.s)

वेट लॉस के ल‍िए डाइट को क‍िया फॉलो- Diet For Weight Loss 

इस डाइट को फॉलो करने के अलावा तेजश्री ने वेट ट्रेन‍िंग भी की है। वेट ट्रेन‍िंग की मदद से उन्‍हें शरीर को फ‍िट रखने में मदद म‍िली। तेजश्री ने वेट लॉस के ल‍िए घर का बना ताजा खाना खाया। हाइड्रेशन के ल‍िए वह नींबू पानी, नार‍ियल पानी और ग्रीन टी का सेवन करती हैं। तेजश्री नाश्‍ते में प्रोटीन का स्रोत जैसे मूंग दाल चीला या सोया की ड‍िश शाम‍िल करती हैं। इसके अलावा वह दाल, रोटी, सब्‍जी, चावल और सलाद का सेवन करती हैं।   

चीनी छोड़ने का पर‍िणाम क्‍या म‍िला?- Quit Sugar  

तेजश्री ने बताया क‍ि उन्‍होंने वैसे तो अपनी डाइट में क‍िसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं क‍िया लेक‍िन तेजश्री ने डाइट में से चीनी को पूरी तरह से हटा द‍िया। चीनी छोड़ने के एक हफ्ते बाद ही तेजश्री को अपने शरीर में फर्क महसूस होने लगा। तेजश्री ने बताया क‍ि चीनी छोड़ने के बाद उन्‍हें अपने शरीर में पहले से ज्‍यादा ऊर्जा महसूस होने लगी। तेजश्री पेशे से एक बेकर हैं और उनकी बेकरी में चीनी और मीठी चीजें ज्‍यादा होती हैं। ऐसे में खुद को मीठे से दूर रखना, तेजश्री के ल‍िए एक बड़ी चुनौती रही। तेजश्री की बेकरी में केक, पेस्‍ट्रीज, कुकीज, चॉकलेट और कई मीठी चीजें बनती हैं। ऐसे में तेजश्री को कभी-कभी मीठा खाने की क्रेव‍िंग होती थी, पर उन्‍होंने वेट लॉस जर्नी के दौरान क‍िसी भी चीज का सेवन नहीं क‍िया।    

तेजश्री को इनसे म‍िला वेट लॉस मोट‍िवेशन- Weight Loss Motivation

तेजश्री ने वेट लॉस का श्रेय मावराह को द‍िया है। मावराह एक फ‍िटनेस कोच और सोशल मीड‍िया इंफ्लुएंसर हैं। मावराह ने भी अपनी वेट लॉस जर्नी पहले हमारे साथ शेयर की है। मावराह ने बताया क‍ि उन्‍हें तेजश्री पर फक्र है। तेजश्री एक ब‍िजनेस वुमेन हैं और व्‍यस्‍त रहने के बावजूद वह हेल्‍थ और फ‍िटनेस का ख्‍याल रखती हैं। तेजश्री ने बताया क‍ि फ‍िटनेस कोच होने के नाते वह लोगों को यही सलाह देना चाहती हैं क‍ि ज‍िंदगी में चाहे जो भी चल रहा हो, लेक‍िन आप द‍िनभर में एक्‍सरसाइज के ल‍िए कुछ समय जरूर न‍िकालें। कुछ एक्‍सरसाइज वीड‍ियोज हैं, जो मावराह ने अपने इंस्‍टाग्राम चैनल पर शेयर क‍िए हैं। आप वेट लॉस के ल‍िए इन वीड‍ियोज की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ईटिंग डिसऑर्डर के कारण मोटापे का शिकार थीं मावराह, 61 Kg वजन घटाकर खुद को इस तरह बनाया फिट

तेजश्री की कहानी से हमें क्‍या सीख म‍िली?

तेजश्री की वेट लॉस जर्नी से हमें यह सीख म‍िलती है अगर अपनी डाइट को कंस‍िस्‍टेंट रखेंगे, तो वेट लॉस जर्नी आसान हो जाएगी। चीनी को डाइट से हटाने का पर‍िणाम आपको 1 हफ्ते में ही नजर आने लगेगा। वजन घटाने के ल‍िए क‍िसी सख्‍त न‍ियम को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। सामान्‍य जीवनशैली ज‍िएं और एक्‍सरसाइज व हेल्‍दी डाइट का सेवन रोज करें।

उम्‍मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को शेयर करना न भूलें।     

Disclaimer