Expert

डायबिटीज रोगी रोज करें व्रकासन और मंडूकासन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए आप व्रकासन और मंडूकासन कर सकते हैं। योगाचार्य से जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 21, 2023 17:38 IST
डायबिटीज रोगी रोज करें व्रकासन और मंडूकासन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Onlymyhealth Tamil

Yoga To Reduce Diabetes In Hindi: भारत में सदियों से शरीर को रोग मुक्त बनाने के लिए योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग और आयुर्वेद में ऐसे कई उपायों को जिक्र मिलता है, जो आसानी से आपको रोगों से बचाने का कार्य करते हैं। इन उपायों को लाइफस्टाइल में अपनाकर आप आज के समय में गंभीर बीमारी माने जाने वाले ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकते हैं। योगाचार्यों के अनुसार डायबिटीज में इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और ऐसा अग्नाशय (पैंक्रियाज) के काम न करने की वजह से होता है। पैंक्रियाज को दोबारा से क्रियाशील बनाने के लिए आप योगासनों की मदद ले सकते हैं। इससे इंसुलिन का लेवल सही रहता है और आपको डायबिटीज का खतरा कम होता है। योगाचार्य ऋपसी अरोड़ा के अनुसार डायबिटीज को कम करने के लिए आप मंडूकासन और व्रकासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। 

डायबिटीज को कम करने के लिए व्रकासन और मंडूकासन के फायदे - Vakrasana And Mandukasana To Reduce Diabetes In Hindi 

व्रकासन के फायदे 

व्रकासन करने से आपको रीढ़ की हड्डी, पेट और पैंक्रियाज की समस्या में आराम मिलता है। इस योग के अभ्यास से पेट के अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे पैंक्रियाज एक्टिवेट होता है। इससे शरीर का इंसुलिन लेवल नियंत्रित होता है। दरअसल, इस आसन से पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को सिंग्नल मिलते हैं। इंसुलिन रिलीज होने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

मंडूकासन के फायदे 

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आप मंडूकासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के नीचे के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पैंक्रियाज के साथ ही अन्य अंगों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। जिससे उनकी क्रियाशीलता बेहतर होती है। पैंक्रियाज का दबाव कम होने से इंसुलिन निंयत्रित होती है।

vakrasana for diabetes

डायबिटीज को कम करने के लिए व्रकासन और मंडूकासन कैसे करें - how to do mandukasana in hindi

वक्रासन करने का सही तरीका? - How To Do Vakrasana in Hindi 

  • इसे करने के लिए आप पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठें। 
  • इसके बाद हाथों जमीन पर टिका दें। इसके बाद दाहिने पैर को मोड़ें और घुटने को ऊपर रखें। 
  • जबकि बाएं पैर को जमीन पर सीधा रहने दें।
  • अब शरीर के ऊपरी हिस्से को दाईं ओर घुमाएं। इस स्थिति में बाएं हाथ की कोहनी को दाहिने पैर के घुटने से लॉक करें। 
  • शरीर के ऊपरी हिस्से की ओर ही सिर को रखें। इससे पेट के अंदुरुनी हिस्से पर दबाव पड़ता है। 
  • इस स्थिति में कुछ देर रुकें और दोबारा नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 
  • इसके बाद इस प्रक्रिया को दूसरी तरह से करें। 

मंडूकासन करने का सही तरीका? - How To Do Mandukasana in Hindi 

  • मंडूकासन करने के लिए आप जमीन पर व्रजासन की पोजीशन में बैठ जाएं। 
  • इसके बाद दोनों हाथों की मुट्ठी बंद करें और पेट की नाभि के आसपास लगा लें। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। 
  • इस पोजीशन में कुछ सेकेंड रूके। इसके बाद सांस लेते हुए नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 
  • इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: मंडूकासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें इसे करने की विधि

योग आसन को लाइफस्टाइल में शामिल करने से आप डायबिटीज व अन्य समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। योग से ब्लड प्रेशर की समस्या आदि के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन, आपको योगाचार्य की देखरेख में योग करना चाहिए। 

Disclaimer