रात को सोने से पहले एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

रात के समय बदहजमी हो, एसिडिटी हो या फिर सीने में जलन हो, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Sep 08, 2023 15:36 IST
रात को सोने से पहले एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

Onlymyhealth Tamil

Tips For Nighttime Heartburn Relief In Hindi: शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसे कभी न कभी रात को सोने से पहले सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या न हुई हो। वैसे, तो कुछ समय बाद सीने में जलन की समस्या अपने आप कम हो जाती है। लेकिन, कभी-कभी यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि असहनीय हो जाती है। कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या अक्सर रात को ही होती है। असल, ऐसे लोग रात के समय सोने से पहले बहुत हैवी और स्पाइसी खाना खा लेते हैं, जिससे सीने में जलन होने लगती है। सवाल है, इससे छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है? इस संबंध में हम आपको दे रहे हैं कुछ जरूरी सुझाव। इन्हें आजमाएं।

बहुत सारा पानी पिएं- Drink Plenty Of Water

जब एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या हो, तो इससे छुटकारा पाने लिए आप पानी पिएं। पानी पीने से पाचन क्षमता बेहतर होती है और पेट से जुड़ी समस्या में भी कमी आती है। यही नहीं, जब आप बार-बार पानी पीते हैं, तो सीने की जलन भी कम होने लगती है।

चाय या कॉफी न पिएं- Do Not Drink Tea or Coffee

अगर आपको अक्सर रात को सोने से पहले एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या होती रहती है, तो सोने से पहले चाया या कॉफी न पिएं। चाय या कॉफी में ऐसे तत्व होते हैं, जो सीने में जलन को बढ़ावा दे सकते हैं और आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सो कर उठने के बाद होती है गैस और बदहजमी? जानें इस एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए सोने का सही तरीका 

सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लें- Stop Eating Three Hours Before Bedtime

Stop Eating Three Hours Before Bedtime

सीने में जलन अक्सर इसलिए होती है, क्योंकि लोग खाना खाते ही सोने चले जाते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। रात को सोने से करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लें। डिनर करने के बाद हल्की-फुल्की वॉक करें। इससे खाना डाइजेस्ट होगा और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी

रात को लूज कपड़े पहनें- Wear loose-fitting clothes

Wear loose-fitting clothes

आपको यह पढ़कर हैरानी हो रही होगी कि भला लूज कपड़ों का एसिडिटी या सीने में जलन से क्या संबंध है? विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप रात को सोने पहले टाइट कपड़े पहनते हैं, तो पेट या सीने पर दबाव बनता है, जो पेट संबंधी समस्या पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी क्यों होती है? जानें इसका कारण और लक्षण, एक्सपर्ट से जानें एसिडिटी दूर करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे

च्यूंगम चबाएं- Try Chewing Gum At Night

जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या बनी रहती है, उन्हें च्यूंगम अपने पास रखनी चाहिए। सीने में जलन होने पर च्यूंगम चबा सकते हैं। च्यूंगम चबाने से मुंह में काफी ज्यादा मात्रा में सलाइवा यानी लार बनने लगता है। लार एसोफेगस यानी सबसे ऊपरी भोजन नली को साफ कर, पेट में मौजूद एसिडिक चीजों को साफ करने का काम करता है।

सोते समय स्नैक्स न खाएं- Do Not Eat Snacks At Night

अक्सर लोगों को सोने के दौरान स्नैक्स खाते देखा जाता है। दरअसल, आजकल लोग लेट नाइट सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। इससे मिड नाइटर हंगर होने लगता है यानी देर रात बाहर से ऑर्डर करके स्नैक्स खाते हैं। ऐसे समय में कुछ भी खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। सीने में जलन होने का यह मुख्य कारण है। इससे बचने के लिए आप मिड नाइट हंगर से बचें और सोते समय चिप्स, स्नैक्स पूरी तरह इग्नोर करें।

रिलैक्स होकर बैठें- Sit And Relax

कई बार रात के समय सीने में जलन होने का कारण स्ट्रेस होता है। अगर कोई बात बहुत ज्यादा परेशान कर रही है, जिससे सीने में जलन महसूस हो, तो खाना खाने के बाद कुछ देर के लिए आराम से सोफे पर बैठ जाएं। मन में बुरे ख्याल आने से रोकें। अगर इससे भी आराम न आए, तो कुछ देर के लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं। इससे आपका पेट, गला सब एक स्तर पर आ जाते हैं, जिससे सीने में जलन से रिलीफ मिलता है।

image credit: freepik

Disclaimer