खेल और फिटनेस

खेल खेलना आम तौर पर आपकी फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है। खेलने से न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आपका मन और मानसिक स्वास्थ भी बेहतर रहता है। दरअसल, खेल जैसे गतिविधियां आपके ब्लड सर्कुलेशन, मूड और मानसिक स्वास्थ्य को सही करती हैं। इसके अलावा आज कल की इस तनाव से भरी दुनिया में खेल ही है, जो कि आपको कुछ ही मिनटों में स्ट्रेस फ्री होने में मदद कर सकता है। तो आइए इस पेज में जानते हैं खेल और फिटनेस (Sports-and-fitness-in-hindi) से जुड़ी जरूरी बातें। 

खेलना क्यों जरूरी है -Importance of Sports

1. खेल के शारीरिक लाभ (physical benefits of sport)

आजकल गतिहीन जीवनशैली के कारण लोगों में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज और हार्ट अटैक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने थमी हुई जिंदगी में थोड़ी तेजी लाएं। खेल आपको गतिशीलता देता है और आपको एक्टिव बनाता है। ये आपके दिल को फिट रखता है, हड्डियों को स्वास्थ बनाता है, मोटापे के जोखिम में कमी लाता है, नींद को बेहतर बनाता है और शरीर में समन्वय और संतुलन लाता है।

2. खेल चीजों को सीखने में मदद करता है (Learning life skills)

खेल में संलग्न होना केवल शारीरिक फिटनेस के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि इससे ऊपर है। खेल को खेलने का मतलब अक्सर एक टीम का हिस्सा होता है और इससे कई क्षेत्रों में कौशल निर्माण की अनुमति मिलती है। खेल में शामिल सभी तकनीकों को सीखने के साथ-साथ बच्चे अपने जीवन कौशल को भी विकसित कर सकते हैं। टीम के खेल खेलने से सहयोग और साझेदारी, लचीलापन, लक्ष्य निर्धारण और संबंधों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। हारना सीखना भी एक महत्वपूर्ण कौशल है जिसे अक्सर खेल खेल के माध्यम से जाना जा सकता है।

3. मानसिक स्वास्थ्य को सही रखता है (good for mental health)

माता-पिता अपने बच्चों को कई मायनों में खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिसमें रोल मॉडलिंग भी शामिल है। यह सिर्फ माता-पिता के लिए नहीं जरूरी है, बल्कि ये माता-पिता और बच्चों, दोनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर बात सिर्फ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की करें, सक्रिय बच्चों के सक्रिय वयस्क बनने की अधिक संभावना है, इसलिए अपने बच्चों को कम उम्र से शारीरिक गतिविधि और खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी अपने बच्चों के साथ खेलें। 

4. तार्किक क्षमता बढ़ती है (increase reasoning capacity)

खेल आपकी मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाता है।  आप जितने प्रकार के खेलों को खेलेंगे, उतनी ही तेजी से आपके मस्तिष्क की तार्किकता बढ़ेगी। इस लिहाज से आप गेम्स को ब्रेन बूस्टर भी कह सकते हैं। ऐसे लोगों का मस्तिष्क तेज होता है और वो तेजी से अपने प्रोफेशनल जिंदगी और करियर में भी आगे बढ़ सकते हैं।

खेल के स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits of Sports

1. बेहतर नींद (better sleep cycle)

व्यायाम और खेल मस्तिष्क में रसायनों को ट्रिगर करते हैं जो आपको खुशी और आराम महसूस करवाते हैं। ये हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं और इससे नींद के सभी हार्मोन्स सही से काम करते हैं। इस तरह आपके स्लीप साइकिल (sleep cycle) को ये स्मूथ रखता है। 

2. दिल को रखता है स्वस्थ (healthy heart)

आपका दिल एक मांसपेशी है और इसे फिट और स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए लगातार व्यायाम की आवश्यकता होती है। एक स्वस्थ दिल आपके शरीर के चारों ओर कुशलता से ब्लड पंप कर सकता है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ और फिट रहता है। 

3. हड्डियां मजबूत होती हैं (Stronger bones)

ज्यादातर लोगों के लिए, खेल में भाग लेने से आपके सामान्य स्वास्थ्य में सुधार आता है और सबसे पहले तो ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।  खेलों में भाग लेने से न केवल आपकी मांसपेशियां बल्कि आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। खेल के दौरान जब आप अपनी हड्डियों पर तनाव डालते हैं, तो ये बदले में, आपकी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरूप हड्डियां मजबूत होती हैं। उदाहरण के लिए, सामान्य तौर पर चलने से उल्ट, खेलते समय दौड़ना आपकी हड्डियों पर अतिरिक्त भार या तनाव डालता है। इस बढ़े हुए भार को झेलने के लिए हड्डियां अनुकूल हो जाती हैं और सघन हो जाती हैं। अगर आप खेलकूद में भाग लेना जारी रखते हैं, तो निरंतर तनाव के कारण आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। जैसे-जैसे हम बूढ़े होते हैं हमारी हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है। खेलने से उम्र बढ़ने के साथ भी हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। 

4. वजन कंट्रोल करना (Weight control)

मोटापे की समस्या दुनिया भर में लाखों लोगों के सामने है। मोटे होने से उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापे से छुटकारा पाने का एक सबसे अच्छा तरीका है, खेल-कूद में शामिल होना। शारीरिक गतिविधि आपको अपने वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अधिकांश खेल तीव्र शारीरिक गतिविधियां हैं जो अतिरिक्त कैलोरी को जल्दी और कुशलता से जलाते हैं। खेलों में भाग लेना, उस अतिरिक्त वजन को दूर करके, फैट बर्न करके वजन कंट्रोल करने औप वेट लॉस में मदद करता है।

5. हाइपरटेंशन में कमी लाता है (Lower Hypertension)

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में खेल आपकी विशेषतौर पर मदद कर सकते हैं। दरअसल, खेल में आपको सभी स्ट्रेचिंग, रनिंग और व्यायाम करना होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और ब्लड प्रेशर में कमी आती है। 

6. मजबूत इम्यूनिटी (Stronger immunity)

नियमित व्यायाम आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। आपका शरीर कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। व्यायाम करने से सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रवाह की दर में काफी वृद्धि होती है। जैसा कि आप खेल खेलते समय पसीना बहाते हैं, आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। शरीर के तापमान में वृद्धि भी बैक्टीरिया के विकास की संभावना को कम करती है और आपकी इम्यूनिटी मजबूत करती है।

7. फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है (Improved Lung Function)

नियमित खेल से कार्बन मोनोऑक्साइड और अपशिष्ट गैसों के निष्कासन के साथ अधिक ऑक्सीजन शरीर में खींची जाती है। यह खेल के दौरान फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है, फेफड़े की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार करता है। इस तरह से आपके फेफड़ों को मजबूत करता है।

8. तनाव को कम करता है (Reduces Stress)

जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय होते हैं तो आपके दिमाग को दैनिक तनावों और जीवन के तनावों से बाहर निकलने का मौका मिलता है। शारीरिक व्यायाम आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है और एंडोर्फिन के रिलीज को उत्तेजित करता है। ये एंडोर्फिन आपको अधिक ऊर्जा दे सकते हैं और ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करते हैं।

9. तेज दिमाग (Stronger mind)

खेल आपके जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण लाते हैं। वे आपके दिमाग को तेज और मजबूत बनाते हैं। खेल खेलने में मजा आता है और वे आपके दिमाग को ताजा करते हैं। खेलों में अच्छा होना आपको अच्छा, निपुण बनाता है और आपके आत्मसम्मान को बढ़ाता है। खेल खेलने से आपकी रणनीति बनाने की क्षमता भी बढ़ती है। खेल से आप जल्दी और सहज तरीके से निर्णय लेना सीखते हैं। यह त्वरित निर्णय लेने की क्षमता रोजमर्रा की जिंदगी में उच्च उपयोग की है। खेल आपको शांत मन से रहना भी सिखाते हैं। 

खेल व्यक्ति को अनुशासित बनाता है और आपकी सहनशक्ति और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। ये आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है। तो, खेल से जुड़े इन सभी फायदे और इनके अनेक स्वास्थ से जुड़े विशेष लेख पढ़ें हमारे इस पेज, खेल और फिटनेस: Sports-and-fitness-in-hindi में