शकाकुल मिश्री खाने से दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सेवन

shakakul mishri : आयुर्वेद में शकाकुल मिश्री का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जानें शकाकुल मिश्री के फायदे-

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: Feb 03, 2022

शकाकुल मिश्री के फायदे - shakakul mishri ke fayde

शकाकुल मिश्री के फायदे - shakakul mishri ke fayde
1/9

shakakul mishri : आयुर्वेद में बीमारियों को ठीक करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं में से एक है शकाकुल मिश्री। जी हां, आयुर्वेद में शकाकुल मिश्री का उपयोग तरह-तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। शकाकुल गाजर से मिलता-जुलता होता है, इसे गाजर की तरह की इस्तेमाल भी किया जाता है। शकाकुल स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें शकाकुल मिश्री के फायदे-

शकाकुल मिश्री में पोषक तत्व

शकाकुल मिश्री में पोषक तत्व
2/9

शकाकुल मिश्री औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है। इसमें रोगों को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। शकाकुल मिश्री फाइबर, पोटैशियम, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। शकाकुल मिश्री का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही यह कई रोगों को भी दूर करने में सहायक होता है।

1. कब्ज से राहत दिलाए

1. कब्ज से राहत दिलाए
3/9

आजकल की खराब जीवनशैली की वजह से लोगों में कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है। अस्वस्थ खान-पान और शारीरिक सक्रियता की कमी कब्ज के मुख्य कारण माने जाते हैं। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो शकाकुल मिश्री का सेवन कर सकते हैं। शकाकुल मिश्री में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। ये फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं।

2. त्वचा के लिए लाभकारी

2. त्वचा के लिए लाभकारी
4/9

महिला हो या पुरुष, सभी कभी-न-कभी त्वचा की परेशानियों का सामना जरूर करते हैं। त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए वे कई उपाय अपनाते हैं। शकाकुल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसे त्वचा के लिए जरूरी माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। लेकिन शकाकुल मिश्री के तने और पत्तों से अपनी त्वचा को बचाएं, इससे त्वचा पर दाने हो सकते हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

3. इम्यूनिटी बढ़ाए
5/9

सभी तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की रोगों से लड़ने में मदद करता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी जरूरी है। शकाकुल मिश्री विटामिंस से भरपूर होता है, आप इससे भी अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। यह वायरस और बैक्टीरिया से भी हमारा बचाव करता है।

4. सांस की समस्याओं में लाभकारी

4. सांस की समस्याओं में लाभकारी
6/9

श्वसन तंत्र को मजबूत बनाकर हम सांस की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए भी आप शकाकुल मिश्री का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पहले से ही किसी सांस से संबंधित रोगों से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

5. वजन घटाने में सहायक

5. वजन घटाने में सहायक
7/9

शकाकुल वजन घटाने में भी सहायक होता है। दरअसल, शकाकुल मिश्री में फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इससे भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो शकाकुल मिश्री का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको हेल्दी डाइट टिप्स को फॉलो करना भी जरूरी है।

6. पुरुषों की समस्याएं दूर कर सकती है

6. पुरुषों की समस्याएं दूर कर सकती है
8/9

शकाकुल मिश्री पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पुरुषों की कई समस्याएं दूर होती है। शीघ्रपतन और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। पुरुष खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर की सलाह पर इसे ले सकते हैं।

कैसे करें शकाकुल मिश्री का सेवन (how to eat shakakul mishri)

कैसे करें शकाकुल मिश्री का सेवन (how to eat shakakul mishri)
9/9

शकाकुल मिश्री का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसका सेवन स्वीटनर के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर की तरह की इसकी भी सब्जी बनाई जा सकती है। कई लोग शकाकुल मिश्री क सेवन सूप, स्टीम्ड, भूनकर और तलकर भी करते हैं। आप भी शकाकुल मिश्री को किसी भी तरह से खा सकते हैं। शकाकुल मिश्री का उपयोग घरेलू उपाय के तौर पर किया जा सकता है। लेकिन यह किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है। अपना इलाज करवाने के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।  

Disclaimer