पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करती है सफेद मूसली, जानें उपयोग का तरीका

safed musli for male: सफेद मूसली औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। पुरुषों के लिए इसका सेवन करना काफी लाभकारी होता है।

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: Feb 02, 2022

सफेद मूसली के फायदे पुरुषों के लिए- safed musli benefits for male

सफेद मूसली के फायदे पुरुषों के लिए- safed musli benefits for male
1/9

safed musli for male: आयुर्वेद में सफेद मूसली का उपयोग कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह पुरुषों की यौन समस्याओं को भी दूर करने में कारगर होता है। आयुर्वेद में सफेद मूसली की जड़ों का पाउडर उपयोग में लाया जाता है। इससे सेवन से पुरुषों की कमजोरी, शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। साथ ही सफेद मूसली पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

सफेद मूसली के पोषक तत्व- safed musli nutrition

सफेद मूसली के पोषक तत्व- safed musli nutrition
2/9

आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली काफी गुणकारी होता है। इसमें विटामिंस और मिनरल्स भरपूर होते हैं। सफेद मूसली प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। सफेद मूसली की तासीर ठंडी होती है, यह शरीर में कफ को बढ़ाता है। इसलिए अगर आप कफ से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। 

1. स्पर्म काउंट बढ़ाए - increase sperm count

1. स्पर्म काउंट बढ़ाए - increase sperm count
3/9

आजकल स्पर्म काउंट में कमी देखने को मिल रही है, जो पुरुषों में इनफर्टिलिटी का भी कारण बनता है। ऐसे में सफेद मूसली का सेवन लाभकारी हो सकता है। सफेद मूसली का पाउडर स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार होता है। साथ ही यह स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। वीर्य या स्पर्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सफेद मूसली लाभकारी है।

2. नाइटफॉल की समस्या दूर करे (how to cure nightfall naturally)

2. नाइटफॉल की समस्या दूर करे (how to cure nightfall naturally)
4/9

कई पुरुषों को रात में वीर्य निकलने के बाद काफी कमजोरी और थकान महसूस होती है। वे खुद में शक्ति और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं। अगर आप भी नाइटफॉल से परेशान हैं, तो कुछ हफ्तों तक रोजाना रात को सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं इससे नाइटफॉल की समस्या कम होगी, साथ ही शारीरिक दुर्बलता भी दूर होगी।

3. सिरदर्द दूर करे (headache cure at home)

3. सिरदर्द दूर करे (headache cure at home)
5/9

सिरदर्द आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। महिलाओं के साथ ही पुरुष भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन या मेडिकल कंडीशन की वजह से पुरुषों को सिरदर्द हो सकता है। ऐसे में सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आप दूध के साथ सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सिरदर्द में काफी आराम मिलेगा।

4. इरेक्टाइल डिसफंक्शन दूर करे

4. इरेक्टाइल डिसफंक्शन दूर करे
6/9

इरेक्टाइल डिसफंक्शन को आम बोलचाल की भाषा में नपुंसकता कहते हैं। यानी इस स्थिति में कोई भी पुरूष पिता बनने में समर्थ नहीं होता है। अगर आप भी नपुंसकता या इंफर्टिलिटी से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सफेद मूसली का सेवन करें। इसमें मौजूद तत्व इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में मदद करते हैं। सफेद मूसली शुक्राणु के टिश्यूज को ताकत प्रदान करता है।

5. प्रीमेच्योर इजेकुलेशन या शीघ्रपतन

5. प्रीमेच्योर इजेकुलेशन या शीघ्रपतन
7/9

प्रीमेच्योर इजेकुलेशन पुरुषों में होने वाले यौन रोगों में से सबसे आम है। इसे शीघ्रपतन या आम बोलचाल की भाषा में Early discharge भी कहा जाता है। यह स्थिति पुरुषों को शर्मिंदगी और तनाव का कारण बनता है। इस स्थिति में परम सुख पर पहुंचने से पहले ही वीर्य निकल जाता है। ऐसे में आपके लिए सफेद मूसली लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से आपकी यह समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगेगा।

6. पौरूष शक्ति बढ़ाए

6. पौरूष शक्ति बढ़ाए
8/9

सफेद मूसली पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने के साथ ही उनकी यौन शक्ति को भी बढ़ाता है। सफेद मूसली शरीर की कामोत्तेजना में सुधार करता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बूस्ट होता है। पुरुषों की कमजोरी दूर होती है, यौन क्षमता मजबूत होती है। शादी-शुदा पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

सफेद मूसली का सेवन कैसे करें?- how to eat safed musli

सफेद मूसली का सेवन कैसे करें?- how to eat safed musli
9/9

सफेद मूसली पुरुषों के लिए लाभकारी होता है। इसके फायदों को पाने के लिए आपको सफेद मूसली का सेवन सही तरीके से करना जरूरी होता है। आप सफेद मूसली के जड़ों का पाउडर लें। एक गिलास दूध में सफेद मूसली का पाउडर डालें और रोजाना रात को इसे पी लें। इस तरह से इसका सेवन करने से आपकी कई समस्याएं दूर होने लगेंगी। अधिक मात्रा में सफेद मूसली लेने से बचें।

Disclaimer