जूते-चप्पल पहनने से पैरों पर पड़े निशान को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedy For  Scars On Feet: लंबे समय तक जूते-चप्पल पहने रहने से पैरों पर निशान होने लगते हैं। आइये जानें इस समस्या को दूर करने वाले कुछ घरेलू इलाज

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Sep 09, 2023 18:13 IST
जूते-चप्पल पहनने से पैरों पर पड़े निशान को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Onlymyhealth Tamil

Shoe Bite Marks Home Remedy: सुबह से शाम तक जूते-चप्पल पहने रहने से पैरों पर निशान होने लगते हैं। ऐसे में पैरों के किनारों  कालापन होने लगता है, साथ ही पैरों पर अजीब से धब्बे हो जाते हैं। इसके कारण पैर बहुत भद्दे नजर आने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जो समस्या से राहत देने में मदद करेंगे, साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होगा। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

dark feet remedy

पैरों पर होने वाले निशान हटाने के लिए घरेलू उपाय- How To Get Rid of Scars On Feet From Shoes

कॉन्जेक स्पंज होगा फायदेमंद

कॉन्जेक स्पंज हाथ-पैरों की गंदगी साफ करने वाले सॉफ्ट स्पंज होते हैं। इनके इस्तेमाल से पैरों पर जमी गंदगी जल्द साफ हो जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पैरों को थोड़ी देर गुनगुने पानी में भिगोए रखें। इसके बाद पैरों पर साबुन लगाकर अच्छे से साफ करना शुरू करें। इसके पहले इस्तेमाल के बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

बेसन और दही का स्क्रब

बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स निकालने में मददगार है। इस उपाय के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच दही और आधा नींबू का रस मिलाएं। पैरों को गीला करके बेसन और दही का स्क्रब लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे दिन में 2 बार इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़े- पैरों में पड़ने वाले काले निशान को भूल कर भी न करें नजरअंदाज, जानें क्या है इसके कारण और बचाव

ओटमील होगा फायदेमंद

पैरों के निशान साफ करने के लिए ओटमील असरदार हो सकता है। ओट्स में मौजूद बारीक कण पैरों के निशान कम करने में मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ओट्स में थोड़ा दही मिलाकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब मिक्सचर तैयार करके पैरों पर मसाज करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जल्द रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में 4 बार इसका इस्तेमाल करें।  

पपीता और शहद

पैरों के निशान और गंदगी साफ करने के लिए पपीता और शहद दोनों फायदेमंद होते हैं। शहद नमी बनाए रखने में मदद करता है, तो पपीता निशान कम करने में फायदेमंद होता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 2 चम्मच पपीते के पल्प में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। इससे पैरों पर मसाज करके 10 मिनट तक रहने दें। 

इसे भी पढ़े- बिछिया पहनने से पैर की उंगलियों में पड़ गए निशान? इन घरेलू उपायों से करें ठीक

गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा

गुनगुने पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसमे अपने पैर भिगोए रखें। कुछ देर भिगोए रखने के बाद पैरों को बाहर निकालें और स्पंज की मदद से साफ करना शुरू करें। पैरों को क्लीन करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। 

इन उपायों की मदद से आप जूते चप्पल पहनने से पैरों पर होने वाले निशान को कम कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। 

 
Disclaimer