Hartalika teej 2023 : हरतालिका तीज पर सुबह-सुबह करें ये प्राणायाम, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक

हरतालिका तीज पर आप सुबह प्राणायाम करके खुद को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रख सकती हैं। जानें, इन प्राणायामों को करने का तरीका-

Kunal Mishra
Written by: Kunal MishraUpdated at: Sep 14, 2023 18:36 IST
Hartalika teej 2023 : हरतालिका तीज पर सुबह-सुबह करें ये प्राणायाम, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक

Onlymyhealth Tamil

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम व्रत होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका में आपको निर्जला व्रत रखना होता है। ऐसे में कुछ खाए-पिए बिना पूरा दिन ऐसे रहने से शरीर में सुस्ती, कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में आप सुबह प्राणायाम कर खुद को लंबे समय के लिए ऊर्जावान बनाए रख सकती हैं। व्रत के दौरान आप इन प्राणायामों को कर सकती हैं। 

कपालभाति

हरतालिका तीज के व्रत के दौरान आप कपालभाति कर सकती हैं। इसे करने से शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होती है। साथ ही, लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। इसे करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे एनर्जी बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पद्मासन में बैठ जाएं। अब लंबी गहरी सांस लें और पेट बाहर की तरफ निकालें। फिर सांस छोड़ें और पेट को अंदर की तरफ खीचें। आप इस प्राणायाम का अभ्यास 5-10 मिनट तक कर सकती हैं। इससे आपके शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।

anulom- vilom

अनुलोम-विलोम 

अनुलोम-विलोम शरीर में फूर्ति लाने में काफी मददगार साबित होता है। यह आसन आपकी सांस लेने की प्रक्रिया में सुधार कर ब्लड सर्कुलेशन को भी तेज करता है, जिससे शरीर में थकान और कमजोरी का एहसास नहीं होता है। इस आसन को करने के लिए आप मैट पर बैठ जाएं और अंगूठे को दाहिनी नाक पर रखें। अब नाक को हल्का दबाकर लंबी गहरी सांस लेनी है। एक बार यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाएं नाक को हल्का दबाकर लंबी गहरी सांस लें। कम से कम 10 मिनट तक आपको इस प्रक्रिया को दोहराना है। 

इसे भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर सरगी में करें इन 5 ड्रिंक्स का सेवन, पूरे दिन रहेंगी हाइड्रेट और एनर्जेटिक

भस्त्रिका

भस्त्रिका करने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता है। इसे करने से शरीर में चुस्ती और फुर्ति आती है। साथ ही, कमजोरी और थकान भी दूर होती है। व्रत के दौरान इसे करने से आपको कमजोरी का एहसास नहीं होगा। नियमित तौर पर इस आसन को करना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्राणायाम को करने के लिए योग मैट पर पद्मासन में बैठ जाएं। अब लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें। इस अभ्यास को आप 5-8 मिनट तक कर सकती हैं। इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

Disclaimer