ये 6 संकेत बताते हैं रिश्ता तोड़ कर आगे बढ़ने का आ गया है वक्त

कई बार जब लंबे समय से रिश्ता ठीक न चल रहा हो, तो कुछ संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है। इन संकेतों के दिखने पर रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ना ज्यादा ठीक है।

Monika Agarwal
Written by: Monika AgarwalUpdated at: Sep 17, 2022 10:00 IST
ये 6 संकेत बताते हैं रिश्ता तोड़ कर आगे बढ़ने का आ गया है वक्त

Onlymyhealth Tamil

किसी भी रिलेशनशिप में छोटी मोटी लड़ाई होना आम बात है। इससे आप अपने विचार या चिंताएं अपने पार्टनर के साथ बांट सकते हैं लेकिन रिलेशनशिप तभी अच्छा रहता है, जब दोनों के बीच सम्मान और लॉयल्टी यानी ईमानदारी बनी रहती है। जब आप अपने रिलेशनशिप में कोशिश और समय लगाने के बाद भी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो यह आपके रिलेशनशिप के लिए चिंता का विषय हो सकता है। रिलेशनशिप को खत्म करना आप दोनों के लिए ही बेहद कठिन हो सकता है। जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी गलतियों को माफ भी करते हैं या नजरअंदाज करते हैं क्योंकि कुछ कारणों से आपको अपने रिलेशनशिप में आगे बढ़ना पड़ता है। लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं हो सकता है। इसलिए अगर आपको रिश्ते में कुछ खास संकेत दिखें, तो आपको संभल जाना चाहिए और रिलेशनशिप में दूरी बनाने के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

पार्टनर सम्मान न करे

आपके रिलेशनशिप में सम्मान होना बेहद जरूरी है। एक रिश्ते में दोनों की राय और बात का सम्मान होना चाहिए। इससे रिलेशनशिप मजबूत होता है। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता है, तो रिलेशनशिप के भविष्य पर विचार करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 गलतियों के कारण अंजाने में खराब हो जाते हैं रिश्ते, शादीशुदा जिंदगी में आ सकती हैं परेशानियां

पार्टनर गलत व्यवहार करे

रिलेशनशिप में गलत व्यवहार आपके मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को प्रभावित कर सकता है। कई बार आपको तनाव भी हो सकता है। यदि आपका पार्टनर आपके साथ गलत व्यवहार करता है, तो अपने रिलेशनशिप तोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए।

पार्टनर धोखा दे

रिलेशनशिप में जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है, तो इससे आपके विश्वास को ठेस पहुंचती है। विश्वास के बिना रिलेशनशिप को लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता। अगर आपका पार्टनर अपनी गलतियों का कोई पछतावा नहीं करता, तो आप अपने रिलेशनशिप से मूव ऑन कर सकते हैं।

breakup causes

पार्टनर के साथ कोई भविष्य न दिखे

अगर आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य नहीं देख पाते हैं, तो अपने रिलेशनशिप के बारे में दोबारा सोचें।  यह समझने की कोशिश करें कि आप क्या चाहते हैं, किसी दबाव के कारण रिलेशनशिप को आगे न बढ़ाएं। यह आप दोनों के लिए ही बेहतर हो सकता है।

पार्टनर पर भरोसा न कर पाएं

एक दूसरे पर विश्वास करना रिलेशनशिप में बेहद जरूरी होता है, यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। बिना विश्वास के आप अपने पार्टनर से जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप दोनों के बीच विश्वास नहीं है, तो आप रिलेशनशिप से दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद भी सता रही है एक्स की याद तो हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें इससे बाहर आने का उपाय

पार्टनर बॉडी शेमिंग करे

किसी भी व्यक्ति की बॉडी शेमिंग करने से उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अगर आपका पार्टनर बिना किसी पछतावे के लगातार बॉडी शेमिंग को लेकर आपका अपमान करता है, तो रिलेशनशिप को खत्म कर देने में ही आपकी भलाई हो सकती है

किसी एक रिश्ते से बाहर आना आसान नहीं। लेकिन अगर वह रिश्ता आपके लिए दुखदाई बनता जा रहा है और आपको इनमें से कोई सी भी संकेत नजर आते हैं तो अच्छा है कि आप उस रिश्ते से बाहर आ जाएं। ऐसे रिश्तो का कोई भविष्य नहीं होता। माना कि आपस में कभी-कभी थोड़ा सा बहस, गुस्सा किसी भी रिश्ते में हो सकता है। लेकिन अगर यह हर रोज और दिन में बार-बार होता है तो यह रिश्ता आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से डिसरिस्पेक्ट, गलत व्यवहार और आप खुद को अकेला पाते हैं तो आपके लिए अलग होना ही बेहतर विकल्प है।

Disclaimer