Expert

जापानी लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए करते हैं ये 5 एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं वर्कआउट में शामिल

Japanese Exercises To Lose Belly Fat: जापानी लोगों के फ्लैट बैली का सीक्रेट हैं ये जापानी एक्सरसाइज। आप भी इन्हें ट्राई कर सकते हैं।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Sep 22, 2023 13:08 IST
जापानी लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए करते हैं ये 5 एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं वर्कआउट में शामिल

Onlymyhealth Tamil

Japanese Exercises To Lose Belly Fat: जब शरीर में फैट की मात्रा बढ़ना शुरु होती है, तो यह सबसे पहले आपके पेट के आसपास, जांघ और चेहरे  पर देखने को मिलता है। लेकिन जब शरीर में फैट की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है, तो पेट का हिस्सा बाहर निकलना लगता है। पेट में जमा यह जिद्दी चर्बी न सिर्फ आपके शरीर के स्ट्रक्चर को खराब करती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्यौता है। इसके कारण कई गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए समय रहते अपने पेट को लेबल में लाना बहुत जरूरी है। जब शरीर की चर्बी कम करने की बात आती है, तो यह सलाह दी जाती है कि आपको एक संतुलित और कम कैलोरी वाली डाइट लेनी चाहिए।  इसके साथ कुछ बैली फैट घटाने वाले एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

क्या आपने कभी जापानी लोगों को देखा है, वे कितने स्लिम-ट्रिम होते हैं? उनका पेट फ्लैट और कमर कितना टोन होती है? उनकी इस फिटनेस का राज कुछ जापानी एक्सरसाइज हैं, जिनका अभ्यास वे नियमित रूप से करते हैं। अगर आप भी अपने वर्कआउट रूटीन में इन जापानी एक्सरसाइज को शामिल करें, तो इससे आपको बैली फैट घटाने में काफी मदद मिल सकती है। इस लेख हम आपको बैली फैट घटाने के लिए 5 जापानी एक्सरसाइज बता रहे हैं...

Japanese Exercise To Lose Belly Fat In Hindi

बैली फैट घटाने के लिए 5 जापानी एक्सरसाइज- Japanese Exercise To Lose Belly Fat In Hindi

1. लंजेस टो टच (Lunges Toe Touch)

जब आप इस एक्सरसाइज को करते समय पैर के अंगूंठे को स्पर्श करते हुए सांस लेते हैं, तो यह आपके कोर और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में बहुत प्रभावी है। यह पेट के हिस्से की चर्बी को भी टार्गेट करने और बर्न करने में मदद करती है।

2. सूमो स्क्वाट्स (Sumo Squats)

स्काट्स को एक फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है। इसी तरह सूमो स्क्वाट्स में आपकी आंतरिक जांघ, पेट, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग पर काम करती हैं। यह एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर की चर्बी को बर्न करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखें ये 10 संकेत तो समझ जाएं बढ़ गई है शरीर में चर्बी, दिखते ही शुरू कर दें फैट लॉस की तैयारी

3. रोल्स-अप (Roll-Ups)

यह एक्सरसाइज सिर्फ बैली फैट घटाने में ही नहीं, बल्कि़ रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। आपको इसे अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

4. बॉल-ट्विस्ट (Ball Twist)

इस एक्सरसाइज का अभ्यासॉ मेडिसिन बॉल के साथ किया जाता है। इसमे  जब आप बैठे हुए शरीर को तिरछा घुमाते हैं, तो यह पेट की मांसपेशियों को ट्रेन करने और चर्बी को कम करने में मदद करता है।  इसके अलावा यह़ पीठ और भुजाओं की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें: फैट लॉस के बाद वजन रखना है कंट्रोल? एक्सपर्ट से जानें वजन मेंटेन रखने के टिप्स

5. टोवेल स्विंग्स (Towel Swings)

यह बहुत ही सरल व्यायाम है, लेकिन इसके सबसे प्रभावी है। टोवेल स्विंग्स करते समय पेट के मध्य भाग की मांसपेशियां टोन होन होती हैं, यह पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। पेट की चर्बी को लक्षित करने के लिए यह एक प्रभावी और एक आदर्श व्यायाम है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer