Doctor Verified

क्या रबड़ी-जलेबी खाने से ठीक होता है माइग्रेन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सच्चाई

Is Rabdi Jalebi Good for Migraine: क्या माइग्रेन में रबड़ी-जलेबी खाना फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 17, 2023 20:38 IST
क्या रबड़ी-जलेबी खाने से ठीक होता है माइग्रेन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सच्चाई

Onlymyhealth Tamil

Is Rabdi Jalebi Good for Migraine: माइग्रेन की समस्या में खानपान और जीवनशैली का ध्यान न रखने से मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे पोस्ट वायरल हैं, जिसमें यह कहा गया है कि रबड़ी-जलेबी खाने से आपको माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इंस्टाग्राम पर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने विडियो पोस्ट की है, जिसमे उन्होंने दावा किया है कि रबड़ी-जलेबी माइग्रेन के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। ऐसा कहा गया है कि रोजाना सुबह रबड़ी-जलेबी खाने से माइग्रेन ठीक हो सकता है। दरअसल माइग्रेन की समस्या में डॉक्टर कुछ चीजों का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं। इस बीमारी में कुछ चीजें आपकी परेशानियों को ट्रिगर करने का काम करती हैं। आइये इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं क्या वाकई रबड़ी-जलेबी खाने से माइग्रेन ठीक हो सकता है, इस दावे की सच्चाई क्या है।

क्या रबड़ी-जलेबी खाने से माइग्रेन ठीक हो सकता है?- Is Rabdi Jalebi Good for Migraine in Hindi

माइग्रेन एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें मरीज को गंभीर सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। यह समस्या बहुत ज्यादा तनाव लेने और इंजरी आदि के कारण होती है। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। माइग्रेन की समस्या में होने वाला सिरदर्द सामान्य सिरदर्द से काफी अलग है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि माइग्रेन की समस्या में रबड़ी-जलेबी खाना कोई इलाज नहीं है। इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई स्टडी या रिसर्च सामने नहीं आई है। माइग्रेन की समस्या में रबड़ी-जलेबी खाने से मरीज की परेशानी भी बढ़ सकती है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है। माइग्रेन या अधकपारी की समस्या में रबड़ी-जलेबी खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Is Rabdi Jalebi Good for Migraine

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन का सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

दरअसल माइग्रेन में सिरदर्द ट्रिगर करने के लिए कैसिइन (casein) जिम्मेदार माना जाता है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इसलिए भी माइग्रेन में रबड़ी-जलेबी खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा ऐसे लोग जिन्हें आंत से जुड़ी बीमारी या समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

माइग्रेन से निजात पाने के उपाय- Migraine Prevention Tips in Hindi

माइग्रेन की समस्या में आपको लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में नींद की कमी के कारण भी मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए डॉक्टर माइग्रेन की समस्या में लोगों को नींद का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास करना चाहिए। माइग्रेन में खानपान का ध्यान रखने से मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकता है। इस परेशानी में आपको ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स और नट्स, प्रोटीन वाले फूड्स, दाल, सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन से छुटकारा दिलाएगा ये आयुर्वेदिक उपाय, जानिए खुद डॉक्टर से

माइग्रेन की समस्या अनहेल्दी और खराब खानपान की वजह से ट्रिगर हो सकती है। इसलिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में किसी भी तरह के घरेलू उपायों को अपनाने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 
Disclaimer