Doctor Verified

Teej 2023: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं तीज पर हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं? डॉक्टर दे रही हैं जवाब

Teej 2023: तीज पर मह‍िलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। लेक‍िन प्रेग्नेंट मह‍िलाओं के ल‍िए मेहंदी क‍ितनी सुरक्षि‍त है यह जान लें।  

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Sep 15, 2023 12:14 IST
Teej 2023: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं तीज पर हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं? डॉक्टर दे रही हैं जवाब

Onlymyhealth Tamil

Teej 2023: शादीशुदा मह‍िलाओं के ल‍िए तीज एक बड़ा पर्व है। तीज पर मह‍िलाएं व्रत रखती हैं, अपने वैवाह‍िक जीवन के ल‍िए प्रार्थना करती हैं। तीज स‍िर्फ एक पर्व नहीं बल्‍क‍ि एक एहसास है। इस त्‍यौहार पर मेहंदी लगाने की परंपरा भी बहुत पुरानी है। मह‍िलाएं हरी मेहंदी से हाथों को सजाती हैं। जयपुर से होने के कारण मैंने राजस्थानी संस्कृति में तीज के महत्‍व को करीब से समझा है। तीज से एक द‍िन पहले, शहर की ग‍ल‍ियां मेहंदी की खुशबू से भर जाती हैं। देर रात तक मह‍िलाएं मेहंदी लगाती हैं और तीज के गाने गाती हैं। परंपरा की बात करें, तो मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है लेक‍िन इससे सेहत का भी सीधा कनेक्‍शन है। हाथों पर लगाई जाने वाले मेहंदी त्‍वचा के ल‍िए क‍ितनी सुरक्ष‍ित है यह जाने बगैर मेहंदी लगाना आपके ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। वह भी तब जब आप गर्भवती हों। प्रेग्नेंसी में मह‍िलाएं अपनी सेहत के प्रत‍ि ज्‍यादा सावधानी बरतती हैं। वह नहीं चाहतीं क‍ि उनकी क‍िसी भी गलती का असर होने वाले श‍िशु पर पड़े। तीज या गोद भराई जैसी रस्‍मों पर मेहंदी लगाना प्रेग्नेंट महिलाओं के ल‍िए सुरक्ष‍ित है या नहीं, यह जानने के ल‍िए हमने एक्‍सपर्ट से बात की। आगे जान‍िए इस सवाल का सही जवाब। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के क्‍वीनमेरी अस्‍पताल की व‍र‍िष्‍ठ गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ एसपी जैसवार से बात की। 

is it safe to apply heena in pregnancy

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं तीज पर हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं?- Is Heena Safe In Pregnancy      

डॉ एसपी जैसवार ने बताया क‍ि मह‍िलाएं प्रेग्नेंसी में मेहंदी लगा सकती हैं। लेक‍िन मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसे हाथों पर लगाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है इसल‍िए सावधानी बरतते हुए मेहंदी को द‍िन के समय लगाएं। ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) बताते हैं क‍ि मेहंदी में कई तरह के केम‍िकल्‍स म‍िलाए जाते हैं। इन केम‍िकल्‍स के कारण त्‍वचा पर इन्‍फेक्‍शन हो सकता है। प्रेग्नेंसी में मह‍िलाओं को स्‍क‍िन इन्‍फेक्‍शन से बचना चाह‍िए। गर्भवती मह‍िलाओं के ल‍िए प्रेग्नेंसी में प्राकृत‍िक मेहंदी ज्‍यादा सुरक्ष‍ित मानी जाती है।

केम‍िकल्‍स युक्‍त मेहंदी से बचें- Avoid Heena Full Of Chemicals 

heena is safe on pregnancy or not

डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश ने बताया क‍ि मेहंदी को काला रंग देने के ल‍िए उसमें पीपीडी नाम की डाई म‍िलाई जाती है। इससे डर्मटाइट‍िस और अन्‍य प्रकार की स्‍क‍िन एलर्जी हो सकती है। पीपीडी युक्‍त मेहंदी को लगाने से त्‍वचा में जलन, छाले, रैशेज, खुजली और त्‍वचा के रंग को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेग्नेंसी में मह‍िलाओं की स्‍क‍िन संवेदनशील होती है और झट से इन्‍फेक्‍शन हो जाता है। इसलि‍ए सावधानी के साथ मेहंदी लगाएं। वहीं दूसरी तरफ जो प्राकृत‍िक मेहंदी होती है उसे मेहंदी पाउडर और इंड‍िगो पाउडर को म‍िलाकर बनाया जाता है। यह त्‍वचा के ल‍िए सुरक्ष‍ित मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Hariyali Teej: हरियाली तीज व्रत के दौरान सावधानी बरतें गर्भवती महिलाएं, ध्यान रखें ये 5 बातें

प्रेग्नेंट महिलाएं हाथों पर स‍िंपल ड‍िजाइन बनवाएं- Applying Heena in Pregnancy  

प्रेग्नेंट महिलाएं की त्‍वचा के ल‍िए तो मेहंदी सुरक्ष‍ित होती है। लेक‍िन मेहंदी लगाने की लंबी प्रक्र‍िया उनके ल‍िए हान‍िकारक हो सकती है। जो मह‍िलाएं मेहंदी लगवाती हैं उन्‍हें पता होगा क‍ि क‍िसी प्रोफेशनल के हाथों से मेहंदी लगवाने में भी कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। लेक‍िन लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठना गर्भवती‍ मह‍िलाओं के ल‍िए ठीक नहीं है। ऐसा करने से उन्‍हें बेचैनी महसूस हो सकती है, हड्ड‍ियों में दर्द हो सकता है और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए आपको प्रेग्नेंसी में स‍िंपल ड‍िजाइन वाली मेहंदी लगवाना चाह‍िए। ताक‍ि आपको ज्‍यादा समय के ल‍िए न बैठना पड़े। साथ ही मेहंदी को लगाने के बाद हाथों से जल्‍दी हटा दें ताक‍ि उसके साइड इफेक्‍ट्स से आपकी त्‍वचा ज्‍यादा प्रभाव‍ित न हो।        

त्‍यौहार का पूरा आनंद उठाएं लेक‍िन प्रेग्नेंसी में अपनी सेहत का ख्‍याल रखना न भूलें। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ शेयर करें।

Disclaimer