World Heart Day: वर्किंग लोग इस तरह रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम

Tips for Healthy Heart Health in Hindi: अगर आप वर्किंग हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Sep 23, 2023 11:28 IST
World Heart Day: वर्किंग लोग इस तरह रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम

Onlymyhealth Tamil

दुनियाभर में हृदय रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आजकल कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग सामने आ रहे हैं। दरअसल, खराब खान-पान, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव को हृदय रोगों का मुख्य कारण माना जाता है। वैसे तो आजकल हर व्यक्ति ही तनाव में रहता है, लेकिन वर्किंग लोगों में यह ज्यादा देखने को मिलता है। वर्किंग लोगों की लाइफस्टाइल ज्यादा खराब होती है। ऐसे में उनमें हृदय रोगों के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप भी वर्किंग हैं, तो आपको हृदय रोगों से बचाव के लिए इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। विश्व हृदय दिवस (जो कि 29 सितंबर को मनाया जाता है) के मौके पर हेल्थवॉच की मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुचरिता से जानते हैं वर्किंग लोग अपने दिल की सेहत की ख्याल कैसे रखें- 

वर्किंग लोग इस तरह रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल- How Working People Should Take Care of Heart Health

1. स्ट्रेस कम करें

तनाव हृदय रोगों का एक जोखिम कारक है। तनाव बढ़ने पर हृदय से जुड़े रोग पैदा होने लगते हैं। वर्किंग लोगों में तनाव होना बेहद सामान्य है। ऐसे में इन लोगों में हृदय रोगों का अधिक जोखिम होता है। अगर आप भी वर्किंग हैं, तो आपको हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए। तनाव से बचने के लिए गहरी नींद लें। साथ ही, मेडिटेशन और योग का भी सहारा लें।

2. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं

रेगुलर हेल्थ चेकअप कराने से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप रेगुलर चेकअप करवाएंगे, तो इससे हृदय रोगों का जल्दी पता चल सकता है और इन्हें नियंत्रित किया जाता है। वर्किंग लोगों को साल में एक बार अपने हार्ट की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके लिए आप ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- World Heart Day 2023: हृदय रोगों से बचने के लिए जरूर कराने चाहिए ये 6 टेस्ट, जानें डॉक्टर से

3. धूम्रपान से बचें

वर्किंग लोग अक्सर तनाव या चिंता को कम करने के लिए सिगरेट का सेवन करने लगते हैं। लेकिन सिगरेट पीने से संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान करने से न सिर्फ फेफड़े प्रभावित होते हैं, बल्कि हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ता है। ऐसे में आपको सिगरेट का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको शराब या अन्य नशीली चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

healthy heart

4. पानी का सेवन जरूर करें

वर्किंग लोग बिजी होने की वजह से पानी या अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं दे पाते हैं। जबकि स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप वर्किंग हैं, तो भी पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करते रहें। आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

5. ऑफिस में एक्टिव रहें

कई लोग ऑफिस में जाते हैं और दिनभर काम पर लगे रहते हैं। इस दौरान वे ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते हैं। लेकिन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए आपको ऑफिस में भी एक्टिव जरूर रहना चाहिए। इसके लिए आप काम के दौरान हर एक घंटे में वॉक जरूर करें। साथ ही, खाना खाने के बाद 10-12 मिनट वॉक पर जरूर जाएं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहेगा और हार्ट हेल्दी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- World Heart Day 2023: विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और थीम

6. बैलेंस डाइट लें

जॉब करने वाले लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। उन्हें जो भी खाने को मिलता है, वे उसी का सेवन कर लेते हैं। कई लोग तो लंच में भी फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन ही करते हैं। जबकि फास्ट फूड खाने से हृदय स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको बैलेंस डाइट ही फॉलो करना चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

Disclaimer