सफेद बालों को काला बनाने के लिए इस तरह करें प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल, जानें उपयोग का सही तरीका

बालों को काला बनाने के लिए आप प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसे उपयोग करने का तरीका 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 20, 2023 10:00 IST
सफेद बालों को काला बनाने के लिए इस तरह करें प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल, जानें उपयोग का सही तरीका

Onlymyhealth Tamil

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बालों की समस्या से परेशान है। दरअसल, बालों की ओर ध्यान न देना व डाइट में पर्याप्त पोषण न लेना बालों को समय स पहले ही सफेद बनाने का काम करता है। सूर्य की यूवी किरणे और प्रदूषण भी आपके बालों को डैमेज करने में मुख्य भूमिका निभाता है। छोटी उम्र के बच्चों के बाल भी आज तेजी से सफेद होने लगे हैं। लेकिन, कुछ नेचुरल उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को काला बना सकते हैं। आज इस लेख में आपको प्याज और लहसुन के छिलकों का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को आसानी से सफेद होने से बचाएगा। आगे जानते हैं बाल सफेद होने के कारण और इसको दूर करने के उपाय। इस घरेलू उपाय को इंस्टाग्राम की ब्यूटी एक्सपर्ट अन्नू ने शेयर किया है। इसे आप आगे भी देख सकते हैं। 

बालों के सफेद होने के कारण - Causes Of Grey Hair in Hindi 

  • आनुवांशिकी: बालों के सफ़ेद होने के पीछे आनुवांशिकी कारक जिम्मेदार होते हैं। यदि आपके घर में किसी बुजुर्ग (दादा-दादी, नाना-नानी) या उम्र में बड़े व्यक्ति (माता-पिता) के बाल जल्द ही सफेद हो गए हैं, तो ऐसे में आपके बाल भी सफेद हो सकते है। 
  • पोषण की कमी: विटामिन बी 12, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी आपके बालों को समय से पहले ही सफेद बना सकती है।
  • स्ट्रेस: लगातार स्ट्रेस विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही आपके बालों को सफेद करने का एक मुख्य कारक माना जा सकता है। 

onion and garlic peels for grey hair

बालों के लिए प्याज और लहसुन के छिलके के फायदे - Benefits Of Onion And Garilic Peels In Hindi 

  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर : प्याज और लहसुन दोनों के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से बाल सफेद हो सकते हैं। 
  • सल्फर: कोलेजन और केराटिन को बनाने के लिए सल्फर की आवश्यक होती है। केराटिन और कोलेजन हेल्दी बालों के लिए आवश्यक होते हैं। प्याज और लहसुन के छिलके सल्फर से भरपूर होते हैं।
  • एंटी बैक्टीरियल गुण: इन छिलकों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने और रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह समस्या समय से पहले सफेद होने से जुड़ी एक आम परेशानी है।

बालों को काला बनाने के लिए कैसे करें प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल - How To Use Onion And Garlic Peels For Black Hair In Hindi 

  • इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कप प्याज और लहसुन के छिलकों को लें। 
  • इन छिलकों को गैस पर गर्म करें। 
  • इसके साथ करीब एक चम्मच कलौंजी के बीच को भी गर्म करें। 
  • जब सभी पक जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  • इसके बाद इसे ब्लेंडर में पीस लें। 
  • अब इसके पाउडर को एक बाउल में लें और इसमें करीब दो से चार बड़े चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। 
  • करीब 12 घंटे के बाद आप का उपयोग कर सकते हैं। 
  • इस तेल को रोजाना रात में बालों पर लगाएं। 
  • कुछ ही दिनों में  आपके बाल काले और चमकदार बन जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें : अगर आप भी दिनभर पीते हैं कम पानी, तो जल्द ही झड़ने लगेंगे आपके बाल

इस उपाय को महीना भर इस्तेमाल करने के साथ ही आपको अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को भी शामिल करना होगा। यदि, आप तेजी से बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज और योग को भी शामिल करना होगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और आपको बाल दोबारा से काले होने लगते हैं। 

 
Disclaimer