प्रोस्टेट कैंसर होने पर अपनी सेक्स लाइफ को कैसे रखें सही? डॉक्टर से जानें आसान टिप्स

प्रोस्टेट कैंसर के बाद शारीरिक संबंध बनाने में कुछ लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर से जानते हैं इसे सुधारने के उपाय

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 09, 2023 18:08 IST
प्रोस्टेट कैंसर होने पर अपनी सेक्स लाइफ को कैसे रखें सही? डॉक्टर से जानें आसान टिप्स

Onlymyhealth Tamil

पुरुषों को प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ इस तरह की समस्या पुरुषों में हो सकती है। आजकल बदली लाइफस्टाइल के कारण लोगों में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें प्रोस्टेट संबंधी समस्या को भी शामिल किया जा सकता है। अगर, प्रोस्टेट हेल्थ पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद भी व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे सेक्स लाइफ पर कई दुष्प्रभाव पड़ने लगते हैं। लेकिन, इसे मैनेज किया जा सकता है। आगे जानते हैं नोएडा सेक्टर 12 के प्राइवेट क्लीनिक के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजित सक्सेना से जानते हैं इस दौरान किन उपायों को अपनाना चाहिए। 

प्रोस्टेट कैंसर के बाद सेक्स लाइफ को कैसे मैनेज करें? - How To Manage Sex Life After Prostate Cancer In Hindi 

प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद सेक्स लाइफ में आने वाली समस्याओं को दूर या कम करने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं। 

साइकोलॉजिकल सपोर्ट

प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद कुछ लोगों में चिंता, अवसाद, क्रोध और तनाव का अनुभव होना आम बात है। ये सभी किसी व्यक्ति की सेक्स में रुचि या यौन प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोगों को मनौवैज्ञानिक सहायता से भी फायदे होते हैं। यदि, प्रोस्टेट कैंसर की वजह से शारीरिक संबंधों में परेशानी आ सकती है, तो ऐसे में महिला व पुरुष दोनों ही काउंसिललिंग ले सकते हैं। इसमें व्यक्ति को यौन क्रिया में आने वाली परेशानियों को समझने और बदलावो से निपटने में मदद मिलती है। साथ ही, वह साइकोलॉजिकल रूप से इससे निपटने के लिए तैयार होते हैं। 

prostate cancer in hindi

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करें

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज, जिसे आमतौर पर किगल्स के नाम से जाना जाता है, सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है। पुरुष भी अपनी पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए इस एक्सरसाइज से लाभ उठा सकते हैं। यह एक्सरसाइज इरेक्टल समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकती है। आप किसी भी एक्सपर्ट से इसे करने का सही तरीका समझ सकते हैं। 

वैक्यूम पंप का करें उपयोग 

दवाओं के बिना लोगों को फिजीकल या मैकेनिकल उपचार आजमा सकते हैं। इसमें वैक्यूम पंप और इम्पलांट को शामिल किया जा सकता है। इससे सेक्स लाइफ के दौरान इरेक्शन पाने में और यौन क्रियाओं में शामिल होने में मदद मिलती है। 

दवाओं का सेवन करें 

प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद पुरुषो में इरेक्शन की समस्या हो सकती है। इसे दूर करने के लिए डॉक्टर की दवाओं का नियमित रूप से सेवन करें। इससे सेक्स लाइफ को मैनेज करने में समस्या हो सकती है। 

प्रोस्टेट कैंसर के बाद इजेकुलेशन में समस्या होना - Effects on orgasm and ejaculation in Hindi

प्रोस्टेट ग्रंथि यौन क्रिया के दौरान तरल पदार्थ का उत्पादन करती है, जिसमें ज्यादा हिस्सा सीमेन का होता है। लेकिन, कैंसर के इलाज के बाद जब प्रोस्टेट ग्रंथि को हटा दिया जाता है, तो इससे व्यक्ति को पहले की तरह इजेकुेशन में समस्या हो सकती है। हालांकि, प्रोस्टेट कैंसर थेरेपी के बाद लोग यौन क्रियाओं को बेहतर कर सकते हैं। लोग सीमेन इजेकुलेशन के बिना भी ऑर्गेज्म तक पहुंच सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को ऑर्गेज्म के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : शरीर के निचले हिस्सों में दर्द हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और इलाज


प्रोस्टेट कैंसर का इलाज न किया जाए तो इससे जान को खतरा हो सकता है। इसके इलाज से आप जान के जोखिम को कम कर सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए के लिए आप प्रोस्टेट हेल्थ पर पूरा ध्यान दें। यदि, यूरिन पास करते समय परेशानी हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सहायता लें। 

 

Disclaimer