Expert

दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Home Remedies To Strengthen Teeth: दांतों को मजबूत और मुंह की बदबू को दूर करने के लिए इन उपायों को फॉलो करें।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Sep 18, 2023 16:40 IST
दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Onlymyhealth Tamil

Home Remedies To Strengthen Teeth: शरीर की फिक्र, तो अधिकतर लोग करते हैं। जरा सी बीमारी या समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाते हैं। लेकिन रूटिन पर डेंटल चेकअप करवाने वाले कम ही लोग होते हैं। अक्सर लोग दांतों की सेहत तो हल्के में लेते है या फिर इस ओर कम ध्यान देते हैं। दांतों में जरा सा दर्द या परेशानी होने पर लोग उसे अवॉयड ही करते हैं। लेकिन आपको बता दें, दांतों के हेल्दी रखने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ आपको खाने का पोषक तत्व भी ठीक से मिलते हैं। दांतों के जरिए खाने को अच्छे से चबाने से शरीर स्वस्थ रहता है। दांतों को मजबूत रहने से दांत संबंधी परेशानियां कम होती है और दांतों में कैविटिज की समस्या से भी राहत मिलती हैं। वैसे, तो दांतों को मजबूत बनाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में दांतों को मजबूत बनाने के लिए इन उपायों को किया जा सकता है। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

ऑयल पुल्लिंग

दांतों को मजबूत करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं होता है। दांतों की मजबूती के लिए समय-समय पर ऑयल पुल्लिंग तरीके की मदद ली जा सकती हैं। ऑयल पुल्लिंग करने से दांत मजबूत होने के साथ कैविटीज का असर भी कम होता है। तिल के तेल को मुंह में भर लें। अब इस तेल को 5 मिनट के लिए मुंह में घुमाते रहे उसके बाद साफ पानी से मुंह को धोएं।

salt

नमक और सरसों का तेल

दांतों को मजबूत बनाने के लिए नमक और सरसों के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से मसूड़ो स्वस्थ रहेंगे और दातों में मौजूद बैक्टीरिया भी कम होंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नमक में जरा सा सरसों का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को दांतों पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। फिर हल्का गर्म पानी लेकर कुल्ला करें।

इसे भी पढ़ें- मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन सेहत के लिए है रामबाण, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

कैल्शियम और विटामिन डी युक्त फूड्स

दांतों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त फूड्स का सेवन करना जरूरी होता है। इनकी कमी से दांत कमजोर होने लगते हैं मसूड़ों में भी समस्या हो जाती है। डाइट में मशरूम, अंडा, संतरा और मक्खन को शामिल करें।

तुलसी

तुलसी के सेवन से भी दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को धोकर सूखा लें। फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर से दांतों को ब्रश करें। ऐसा करने से दांत अंदरूनी तौर पर मजबूत बनते हैं।

पुदीने के पत्ते

दांतो को मजबूत बनाने के लिए पुदीने के पत्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुदीना के पत्ते मुंह की बदबू को दूर करने के साथ दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने के लिए पुदीने के पत्ते को पानी में उबालकर गुनगुना होने पर इस पानी से कुल्ला करें। ये पानी दांतों को मजबूत बनाता हैं।

दांतों को मजबूत बनाने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायो को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer