शैंपू करने के बाद बाल हो जाते हैं रूखे? इस समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Home Remedies To Prevent Hair From Drying After Washing: बालों को शैंपू करने के बाद इसको लगाने से बाल मुलायम और सिल्की बनेंगे। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Sep 11, 2023 15:15 IST
शैंपू करने के बाद बाल हो जाते हैं रूखे? इस समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Onlymyhealth Tamil

Home Remedies To Prevent Hair From Drying After Washing: बालों को साफ और स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए अधिकतर लोग बालों को शैंपू करते हैं। लेकिन कई बार शैंपू करने के बाद काफी रूखे और ड्राई नजर आने लगते हैं। शैंपू में कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं, जो बालों को ड्राई करने के साथ बालों से नेचुरल शाइन भी छिन लेते हैं। रूखे बालों से बचाव करने के लिए बहुत से लोग तुरंत बालों को बांध लेते हैं या फिर शैंपू करने के बाद किसी सीरम या ऑयल का इस्तेमाल करने लगते हैं। गीले बालों को बांधने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। वहीं सीरम के इस्तेमाल से बालों को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे। जिनको करने से बालों को शैंपू करने के बाद बाल रूखे नजर नहीं आते बल्कि वह मुलायम और चमकदार बनते हैं। इन उपायों को करने से बालों को पोषण भी मिलता है। आइए जानते हैं शैंपू करने के बाद बालों का रूखापन कैसे दूर करें।

एलोवेरा

एलोवेरा बालों की कई समस्याओं को दूर करता हैं। एलोवेरा बालों को पोषण देने के साथ इनको डैमेज होने से बचाता है। शैंपू करने के बाद बालों के रूखेपन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इसे बालों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से बाल टूटने से भी बचेंगे। एलोवेरा जेल में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है, जो बालों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

प्याज का रस

बालों को शैंपू करने के बाद प्याज का रस भी लगाया जा सकता है। प्याज का रस नेचुरल कंडिशनर है। इसको लगाने के लिए बालों और जड़ों में 5 से 10 मिनट के लिए इसे लगाएं। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। प्याज का रस बालों को पोषण देने के साथ मजबूत भी बनाएगा।

Apple cider vinegar

सेब का सिरका 

शैंपू करने के बाद बालों को रूखेपन से बचाने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब का सिरका बालों को पोषण देने के साथ बालों को मुलायम भी बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 ढक्कन सेब के सिरके को 1 बाल्टी पानी में मिलाएं। अब इस पानी से बाल धोएं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में फोड़े-फुंसी होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर हो जाएंगे दाने और रेडनेस

कच्चा दूध और बेसन

शैंपू करने के बाद बालों को रूखेपन से बचाने के लिए कच्चा दूध और बेसन को मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है। इसको बनाने के लिए 5 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच बेसन को मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर इस पानी से बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों का रूखापन कम होगा।

शहद

रूखे बालों की समस्या को कम करने के लिए शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाल्टी में 1 चम्मच शहद को मिलाएं। अब इस पानी से बालों को धोएं। उसके बाद साफ पानी से बालों को धोएं। शहद बालों स्मूद बनाने के साथ रूखे बालों की समस्या को भी कम करता है।

 शैंपू करने के बाद बालों का रूखापन दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 
Disclaimer