Doctor Verified

सुबह-सुबह ब्‍लड शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें बचाव के 5 उपाय

High Blood Sugar: सुबह कुछ लोगों का ब्‍लड शुगर हाई होता है। इसके पीछे खराब आदतें या शारीर‍िक समस्‍याएं होती हैं। जानें कारण और बचाव के उपाय।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Sep 04, 2023 11:51 IST
सुबह-सुबह ब्‍लड शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें बचाव के 5 उपाय

Onlymyhealth Tamil

High Blood Sugar in Morning: क्‍या आपका ब्‍लड शुगर लेवल भी सुबह-सुबह बढ़ जाता है? सुबह के समय हाई ब्‍लड शुगर लेवल के कारण आपको थकान महसूस होती है और सजग रहने की क्षमता कम हो जाती है। आपको बता दें क‍ि मॉर्न‍िंग ब्‍लड शुगर का मतलब है वह ब्‍लड शुगर लेवल जो सोकर उठने के बाद और खाने से पहले होता है। इसकी जांच फास्‍ट‍िंग टेस्‍ट से की जाती है ज‍िसमें पता चलता है क‍ि पूरी रात आपके शरीर ने ब्‍लड शुगर लेवल को क‍िस तरह से कंट्रोल क‍िया है। अगर आपका ब्‍लड शुगर लेवल भी सुबह-सुबह बढ़ जाता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- जो लोग ज्‍यादा तनाव में रहते हैं, उनके शरीर में स्‍ट्रेस हार्मोन कोर्टि‍सोल का उत्‍पादन बढ़ जाता है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है। डायब‍िटीज की दवाएं समय पर न लेने के कारण भी ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। नींद की कमी के कारण भी ब्‍लड शुगर लेवल न‍ियंत्रण से बाहर हो जाता है। आगे जानेंगे सुबह के समय हाई ब्‍लड शुगर लेवल से बचने के उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।       

1. ब्‍लड शुगर लेवल चेक करें- Check Blood Sugar Level  

सुबह के वक्‍त हाई बीपी की स्‍थ‍ित‍ि से बचने के ल‍िए समय-समय पर ब्‍लड शुगर लेवल चेक करते रहें। सुबह के समय आपका ब्‍लड शुगर लेवल 100 mg/dL से कम होना चाह‍िए। अगर फास्‍ट‍िंग ब्‍लड शुगर लेवल, नाश्‍ते से पहले 100 से 125 mg/dL के बीच है, तो यह हाई बीपी का लक्षण है। यह प्री-डायब‍िटीज का एक लक्षण भी हो सकता है। इस स्‍थ‍ित‍ि में टाइप 2 डायब‍िटीज, हार्ट की बीमारी और स्‍ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

2. एक्‍सरसाइज करें- Do Exercise  

एक्‍सरसाइज करने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। साल 2021 की एक र‍िव्‍यू स्‍टडी में यह पाया गया क‍ि जो लोग एक्‍सरसाइज करते हैं, उनका फास्‍ट‍िंग ब्‍लड शुगर लेवल न‍ियंत्र‍ण में रहता है। अगर आपको लगता है क‍ि सुबह के वक्‍त ब्‍लड शुगर लेवल ज्‍यादा रहता है, तो आप वॉक पर जाएं, रन‍िंग करें या कार्ड‍ियो वर्कआउट करें। इससे ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा।  

study link: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7443456/

3. देर रात खाने से बचें- Avoid Late Night Dinner 

avoid late night dinner

अगर आप रात को उठकर खाते हैं, तो ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। कुछ लोगों को रात को देर तक जागने की आदत होती है ज‍िसके कारण उन्‍हें दोबारा भूख लगती है। देर रात खाने से सुबह के समय ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के ल‍िए रात को 8-9 बजे तक ड‍िनर कर लेना चाह‍िए।  

4. ड‍िनर और सोने के समय में अंतर रखें- Maintain Gap Between Dinner and Sleeping Time 

ज्‍यादातर लोग भोजन खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। लेक‍िन इस आदत से बचना चाह‍िए। ड‍िनर और सोने के समय में थोड़ा अंतर रखें। ड‍िनर के बाद वॉक करें। खाने और सोने के वक्‍त के बीच कम से कम 4 से 5 घंटे का अंतर होना चाह‍िए। रात को मीठी चीजों का ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाह‍िए। अपने ड‍िनर में थोड़े कार्ब्स और प्रोटीन को भी शाम‍िल करें। 

इसे भी पढ़ें- 5 टेस्‍ट जो बताते हैं ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं, एक्‍सपर्ट से जानें इनके बारे में    

5. वजन कंट्रोल करें- Control Your Weight  

सुबह के समय हाई ब्‍लड शुगर से बचने के ल‍िए वजन कंट्रोल करें। वजन कंट्रोल करने से हार्मोन्‍स का संतुलन सही रहता है। इससे ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने में मदद म‍िलती है। हार्मोन्‍स के असंतुलन के कारण बीपी, ब्‍लड शुगर लेवल, स्‍ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। वजन कंट्रोल करने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लें, फाइबर र‍िच फूड्स खाएं और एक्सरसाइज करें।      

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।        

Disclaimer