Doctor Verified

प्लेटलेट काउंट कम होने पर करें इन आयुर्वेदिक पत्तियों का सेवन, तेजी से होगी रिकवरी

Herbal Leaves To Increase Platelets Count: प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में पपीते की पत्तियों के अलावा इन पत्तियों का सेवन भी फायदेमंद होता है, जानें।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 19, 2023 18:24 IST
प्लेटलेट काउंट कम होने पर करें इन आयुर्वेदिक पत्तियों का सेवन, तेजी से होगी रिकवरी

Onlymyhealth Tamil

Herbal Leaves To Increase Platelets Count: डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों में अक्सर मरीज के शरीर में प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। इसे शरीर में प्लेटलेट कम होना भी कहते हैं। शरीर में प्लेटलेट काउंट बहुत कम होने पर मरीज की जान भी जा सकती है। जब किसी मरीज के शरीर में प्लेटलेट काउंट काफी कम हो जाता है, तो डॉक्टर मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़वाने की सलाह देते हैं। प्लेटलेट्स शरीर की छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, इनका काम ब्लड क्लॉटिंग से लेकर शरीर को ठीक ढंग से काम करने में मदद करना होता है। प्लेटलेट काउंट कम होने पर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन ऐसा करने के बजाय अगर आप अपनी डाइट का ध्यान रखेंगे तो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलता है। आप प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का सहारा ले सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक पत्तियों के बारे में।

प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पत्तियां- Herbal Leaves To Increase Platelets Count in Hindi

हर्बल और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर को किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं रहता है। शरीर में प्लेटलेट कम होने पर आप आयुर्वेदिक पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। स्वस्थ इंसान के शरीर में प्लेटलेट की मात्रा 1.5 लाख से लेकर 4 लाख हो सकती है। लेकिन जब प्लेटलेट काउंट 50 हजार से कम हो जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए पपीते की पत्तियों से लेकर गिलोय, एलोवेरा जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। इनका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।" 

Herbal Leaves To Increase Platelets Count

इसे भी पढ़ें: Increase Platelet Count: ब्‍लड प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के 7 प्राकृतिक उपाय, जानिए शरीर में कितना होना चाहिए प्‍लेटलेट्स

प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक पत्तियों का सेवन कर सकते हैं-

1. पपीते की पत्तियों का रस

शरीर में प्लेटलेट्स कम होने पर सबसे पहले पपीते की पत्तियों का नाम ही सामने आता है। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी उपचार माना जाता है। पपीते की पत्तियों में मौजूद एंजाइम शरीर में प्लेटलेट्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवा बनाने में भी किया जाता है। पपीते की पत्तियों को पीसकर इनका रस दिन में दो बार पीने से प्लेटलेट बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. एलोवेरा जूस

एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद औषधीय गुण शरीर की कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। शरीर में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप इसके जूस का दिन में दो बार सेवन करें। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।

3. गिलोय की पत्तियों का जूस

गिलोय आयुर्वेद में बहुत शक्तिशाली और फायदेमंद औषधि मानी जाती है। गिलोय में मौजूद गुण शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए दिन में दो बार आधा कप गिलोय का जूस पीने से फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों का प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए? जानें कम होने पर क्या करें

इसके अलावा शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने पर खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। ताजे फल का सेवन और हरी सब्जियां खाने से शरीर में घटे हुए प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए ऊपर बताई गयी चीजों का सेवन करने से पहले इसकी डोज और तरीके के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

 

 

Disclaimer