Doctor Verified

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें अंगूर का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Grapes Benefits in Constipation: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अंगूर खाना फायदेमंद होता है, जानें कितनी मात्रा में खाएं अंगूर।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 06, 2023 20:30 IST
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें अंगूर का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Onlymyhealth Tamil

Grapes Benefits in Constipation: पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से होती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट में पौष्टिक और संतुलित आहार को ही शामिल करना चाहिए। खानपान की गड़बड़ी के कारण लोगों को कब्ज जैसी गंभीर परेशानियां हो जाती हैं। लंबे समय तक कब्ज बना रहने के कारण पेट से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करने से कब्ज जैसी गंभीर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कब्ज से बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल में भी जरूरी बदलाव करने चाहिए। कब्ज जैसी गंभीर परेशानी में अंगूर खाने से फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें अंगूर का सेवन।

कब्ज में अंगूर खाने के फायदे- Grapes Benefits in Constipation in Hindi

अंगूर में सोडियम, पौटेशियम, सिट्रिक एसिड, सलफेट, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है। डाइट में अंगूर शामिल करने से आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "अंगूर में फाइबर समेत कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को साफ और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कब्ज के मरीजों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।" अंगूर आसानी से पच जाते हैं और इसका सेवन करने से मलत्याग करने में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। यही नहीं अंगूर खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है।

Grapes Benefits in Constipation

इसे भी पढ़ें: अंगूर या किशमिश: इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद, जानें

कब्ज में कैसे खाएं अंगूर?- How To Eat Grapes in Constipation in Hindi

कब्ज जैसी गंभीर समस्या में अंगूर का सेवन करने से कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। आप दोपहर और शाम के समय अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अंगूर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। अंगूर का जूस भी फाइबर युक्त होता है और इसका सेवन करने से कई परेशानियों को कम करने में फायदा मिलता है।

रोज कितने अंगूर खाना फायदेमंद? How Much Grapes Should You Eat Per Day?

डॉक्टर कहते हैं कि किसी भी फल या फूड का संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा अंगूर खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। कब्ज के मरीज रोजाना एक कटोरी यानी 250 ग्राम अंगूर खाना फायदेमंद होता है। इससे ज्यादा अंगूर खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)
Disclaimer