भूलकर भी न करवाएं Fish Spa, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

Fish Spa Side Effects: फिश पेडिक्योर या फिश स्पा बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है, इसे करवाने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Aug 23, 2023 08:00 IST
भूलकर भी न करवाएं Fish Spa, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

Onlymyhealth Tamil

Fish Spa Side Effects: आज के समय में लोग सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। परफेक्ट लुक के लिए लाखों रूपए ब्यूटी ट्रीटमेंट पर खर्च कर देते हैं। स्पा और ब्यूटी पार्लर में फेसिअल, वैक्सिंग से लेकर पेडिक्योर जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं। आज के समय में फिश पेडिक्योर या फिश स्पा बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है। मॉल से लेकर स्पा तक हर जगह आपको इसका ऑप्शन दिख जाएगा। लेकिन दुनिया के कई देशों में फिश स्पा (Fish Spa in Hindi) बैन भी है। फिश पेडिक्योर दरअसल एक मसाज की तरह है, जिसको लेकर कहा जाता है कि यह आपको मानसिक रूप से रिलैक्स भी करने का काम करता है। लेकिन फिश स्पा कराने से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं फिश स्पा या फिश पेडिक्योर कराने के नुकसान।

फिश स्पा के नुकसान- Fish Spa Side Effects in Hindi

फिश स्पा का इस्तेमाल लोग सुंदर दिखने और रिलैक्सेशन के लिए करते हैं। फिश स्पा एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसको लोग स्किन को सॉफ्ट और बेहतर बनाने व पैरों को सुंदर दिखाने के लिए कराते हैं। इस स्पा में आपको एक पानी से भरे टैंक में अपने पैर डालने होते हैं। इस टैंक में मछलियां होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस टैंक में मौजूद मछलियां आपके पैरों की डेड स्किन को खाती हैं और स्किन को सॉफ्ट और एक्सफोलिएट करने का काम करती हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि ऐसा करवाने से आपको कई गंभीर नुकसान का खतरा भी रहता है। फिश स्पा की वजह से आप स्किन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Fish Spa Side Effects

इसे भी पढ़ें: हेयर स्‍पा कराने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, हेल्‍दी रहेंगे बाल

फिश स्पा कराने के नुकसान इस तरह से हैं-

1. बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

फिश स्पा कराने से आप सोरायसिस, एक्जिमा समेत एड्स जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। अगर मछलियां इन बीमारियों से संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद आपको काटती हैं, तो इसकी वजह से आपको इन बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. स्किन इन्फेक्शन का खतरा

फिश स्पा कराने से आपको स्किन इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है। टैंक में मौजूद मछलियों के साथ तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं। अगर आप इन बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं, तो आपको भी इन्फेक्शन का खतरा रहता है। यही कारण है कि फिश स्पा अमेरिका और कनाडा समेत दुनिया के कई देशों में बैन है।

3. स्किन टोन खराब होने का खतरा

फिश स्पा कराने से आपकी स्किन टोन भी खराब हो सकती है। सही तरीके से पेडिक्योर न होने पर आपकी स्किन रफ हो सकती है। इसकी वजह से आपकी स्किन बंपी और अनइवेन हो सकती है।

4. नाखून खराब होने का खतरा

फिश स्पा के दौरान आपके अंगूठे और नाखूनों को नुकसान हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि टैंक में मौजूद मछलियां आपके नाखूनों को बाईट कर लेती हैं। इसकी वजह से आपके नाखून खराब हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिश पेडिक्योर करवाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आप भी कर सकते हैं ट्राई

फिश स्पा या फिश पेडिक्योर कराना बहुत ज्यादा अनहाइजेनिक माना जाता है। टैंक में मौजूद पानी को साफ न करने से भी कई बीमारियों का खतरा रहता है। फिश स्पा कराते समय अगर मछलियों की वजह से आपकी स्किन पर दर्द या तनाव महसूस हो तो, तुरंत पैरों को बाहर निकाल लें। इसके अलावा सेंसिटिव स्किन या चोट लगी स्किन होने पर इस तरह के स्पा से बचें, इसकी वजह से आपको इन्फेक्शन हो सकता है।

नोट: यह आर्टिकल रिसर्चगेट वेबसाइट पर प्रकाशित शोध पर आधारित है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer