Doctor Verified

मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन सेहत के लिए है रामबाण, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Fenugreek Seeds And Cinnamon Benefits: मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन औषधि के समान फायदेमंद होता है, जानें खाने का सही तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 14, 2023 12:35 IST
मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन सेहत के लिए है रामबाण, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Onlymyhealth Tamil

Fenugreek Seeds And Cinnamon Benefits: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट का ठीक होना बहुत जरूरी है। डाइट कमजोर होने पर आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पुराने जमाने में लोग नेचुरल और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर शरीर को हेल्दी और फिट रखते थे। आज के समय में खानपान की आदतों और फूड्स में बदलाव के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। भारत में मिलने वाले मसाले और नेचुरल चीजें तमाम औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मेथी और दालचीनी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घर में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका एक साथ सेवन करने से कई बीमारियों और समस्याओं में फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मेथी और दालचीनी (Methi Dalchini Ke Fayde) का एक साथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे और इसके सही तरीके के बारे में।

मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन करने के फायदे- Fenugreek Seeds And Cinnamon Benefits in Hindi

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मेथी और दालचीनी जैसे मसालों का इस्तेमाल तमाम तरह की डिशेज को बनाने में किया जाता है। मेथी और दालचीनी दोनों ही कई औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। इनमें मौजूद गुणों के कारण ही इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। कई तरह की दवाओं को भी बनाने में मेथी और दालचीनी का इस्तेमाल होता है। मेथी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, जिंक, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों के अलावा फोलिक एसिड और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। वहीं दालचीनी भी फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैंग्नीज, कॉपर, विटामिन बी 6 जैसे गुणों से भरपूर होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "मेथी और दालचीनी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आयुर्वेद में इन दोनों चीजों का इस्तेमाल बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।" 

Fenugreek Seeds And Cinnamon Benefits

इसे भी पढ़ें: अखरोट और शहद को एक साथ खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद

आज के समय में खानपान में गड़बड़ी के कारण लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन कम करने के लिए आप मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा वजन कम करने में मदद करती है। आप रोजाना सुबह के समय मेथी और दालचीनी के पाउडर की चाय पी सकते हैं।

2. पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

मेथी और दालचीनी का सेवन करने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग में फायदा मिलता है। इसके लिए रोजाना सुबह के समय गुनगुने पानी में आधा चम्मच मेथी और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है।

3. शरीर में जमा गंदगी दूर करे

शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालने के लिए मेथी और दालचीनी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मेथी और दालचीनी का पानी पीने से शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है और खून को साफ करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एक साथ खाएं सोंठ और मिश्री, इन 5 परेशानियों में मिलेगा फायदा

4. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी के कारण आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मेथी और दालचीनी की चाय या इसका पानी पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

5. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। मेथी और दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से वायरल इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से भी बचाव होता है।

मेथी और दालचीनी का सेवन कैसे करें?- How To Eat Fenugreek and Cinnamon in Hindi

मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। आप मेथी और दालचीनी के पानी का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में मेथी और दालचीनी को पानी में भिगो दें, रातभर भिगोने के बाद सुबह इस पानी को छानकर पी सकते हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में मेथी और दालचीनी पाउडर को मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता है। आप मेथी और दालचीनी की चाय भी बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer