Fitness Tips For Beginners: एक्‍सरसाइज की शुरुआत करने में मदद करेंगे ये 5 आसान टिप्‍स

व्यायाम आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है और आपको फिट रहने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआत करना थोड़ा जटिल है। 

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Dec 08, 2019 11:59 IST
Fitness Tips For Beginners: एक्‍सरसाइज की शुरुआत करने में मदद करेंगे ये 5 आसान टिप्‍स

Onlymyhealth Tamil

हम सभी जानते हैं कि व्यायाम फिट रहने, आपकी ऊर्जा बढ़ाने, मोटापे से बचने और कई पुरानी जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। एक नियमित फिटनेस रूटीन आपको मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से बचने, नींद में सुधार करने में भी मदद कर सकती है।

यदि आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो नियमित व्यायाम आवश्यक है। इसका कोई विकल्प नहीं है। किसी भी एक्‍सरसाइज रूटीन को शुरू करने के बाद ही आपको लाभ दिखने लगेगा। लेकिन अधिकांश लोग एक्‍सरसाइज रूटीन की शुरुआत नहीं कर पाते हैं, यह करना काफी मुश्किल लगता है। हालांकि, अगर आपने अपना मन बना लिया है और दृढ़ संकल्प है, तो यह करना आसान है। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं, तमाम तरह की रूकावटें उन्‍हें ऐसा करने से रोकती हैं। आप हमेशा आलस्‍य महसूस करते हैं।

अगर आप भी खुद को एक फिटनेस रूटीन बनाने के लिए प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम बिगिनर के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं जो आपकी हेल्‍प कर सकते हैं।

fitness-tips

अपने फिटनेस रूटीन को शुरू करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

आप एक ऐसा फिटनेस रूटीन चुनें जो आपको इस पर बने रहने में मदद करे। अपने लक्ष्यों के बारे में यथार्थवादी बनें। यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, यदि आपको कोई स्वास्थ्य जटिलताएं हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें। वह आपको एक अच्छी और सुरक्षित शुरुआत के लिए मार्गदर्शन करने में मदद करेंगे। धीमी शुरुआत करें और धीरे-धीरे तीव्रता की ओर बढ़ें। आजकल हर कोई व्यस्त जीवन जी रहा है। तो, 'समय' हमेशा एक समस्या है। व्यायाम के लिए एक समय निर्धारित करें और उससे चिपके रहें। यदि आप एक घंटे का प्रबंधन नहीं कर सकते हैं, तो इसे 30 या 15 मिनट करें। लेकिन इसे हर दिन करें। 

एक बहुत ही सामान्य गलती जो बिगिनर करते हैं, वह यह है कि वे पहले दिन से ही तीव्र व्‍यायाम में जुट जाते हैं। इससे चोटों का खतरा बढ़ जाता है। बस याद रखें कि अधिक मात्रा में कुछ भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। यही हाल व्यायाम का भी है। आप खुद को एक दिन का अवकाश भी दे सकते हैं। इससे आपको अपने फिटनेस रूटीन में नए जोश के साथ आने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: एक्‍सरसाइज में 'ब्रेक' देना आपकी फिटनेस के लिए है हानिकारक, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

बिगिनर के लिए फिटनेस रूटीन टिप्स- Fitness Routine Tips For Beginners 

अपनी फिटनेस रूटीन शुरू करने की बात आती है, तो देखा गया है कि बिगिनर में जानकारी का आभाव होता है। ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे अपने एक्‍सरसाइज शुरू कर देते हैं। ये गलत है। व्यायाम करना एक गंभीर काम है और आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यदि आप अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना उचित ध्यान रखना चाहिए। (47 की उम्र में अर्जुन क्‍यों हैं इतने फिट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

  • दिन में बहुत सारा पानी पिएं। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचने में मदद करता है। क्‍योंकि आप एक्‍सरसाइज के दौरान काफी पसीना बहाते हैं।
  • स्वस्थ भोजन का सेवन करें। यह आपके फिटनेस रूटीन को सपोर्ट करेगा। उचित और अच्छी तरह से संतुलित भोजन लें, जिसमें फल और सब्जियां शामिल हों।
  • अपने आहार में स्वस्थ कार्ब्स शामिल करें। यह मांसपेशियों की रिकवरी में सहायता करेगा और आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाएगा।
  • प्रोटीन का सेवन जरूर करें। ये मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करते हैं। यह ऊतकों की तेजी से चिकित्सा और मांसपेशियों के निर्माण की सुविधा भी प्रदान करेगा।
  • सभी वसा खराब नहीं हैं। स्वस्थ वसा वास्तव में आपको तेजी से वसा जलाने में मदद कर सकते हैं। यह ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाएगा और आपको लंबी अवधि तक काम करने में मदद करेगा।
  • आपनी फिटनेस रूटीन से पहले वार्मअप करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको चोटों के जोखिम से बचने में मदद करेगा। यह शरीर को फ्लेक्‍सीबिलिटी प्रदान करेगा।

Read More Articles On Fitness & Exercise In Hindi
Disclaimer