Doctor Verified

क्या मेडिटेशन करने से बढ़ सकती है मेमोरी पावर? जानें डॉक्टर की राय

Does Meditation Improve Memory: मेडिटेशन और मेमोरी पावर बढ़ने के बीच कनेक्शन एम्स की डॉक्टर ने विस्तार से समझाया है, जानने के लिए यह लेख पढ़ें..

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Sep 20, 2023 16:07 IST
क्या मेडिटेशन करने से बढ़ सकती है मेमोरी पावर? जानें डॉक्टर की राय

Onlymyhealth Tamil

Does Meditation Improve Memory: मेडिटेशन का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, खासकर मानसिक स्वास्थ्य को। इसका अभ्यास करने से तनाव, चिंता और अवसाद जैसी स्थितियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मस्तिष्क की शांति के लिए लोग इसका अभ्यास जरूर करते हैं। नींद से जुड़ी समस्याएं दूर करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और सांस संबंधी समस्याओं से दूर रखने तक मेडिटेशन का अभ्यास करने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन अक्सर लोग सवाल पूछते हैं क्या मेडिटेशन करने से याददाश्त भी बढ़ती है? क्या इससे मेमोरी पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने एम्स दिल्ली की डॉ. प्रियंका सहरावत (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Does Meditation Increase Memory

क्या मेडिटेशन से मेमोरी पावर बढ़ सकती है- Does Meditation Increase Memory Power In Hindi

डॉ. प्रियंका के अनुसार, "मेडिटेशन करने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसका नियमित अभ्यास मस्तिष्क केो बेहतर फंक्शन करने में मदद मिलती है। यह हमारे मस्तिष्क को मजबूत बनाता है। मेमोरी पावर यानी याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए भी यह एक कारगर उपाय है। इसे माइंडफुल मेडिटेशन के नाम से भी कुछ जाना जाता है। माइंडफुल मेडिटेशन एक ऐसी विधि है, जिसमें आप अपने परिवेश के बजाय अपनी आंतरिक इंद्रियों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। कई शोधों और अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि माइंडफुल मेडिटेशन के कारण मस्तिष्क के कई क्षेत्र काफी एक्टिव हो जाते हैं जैसे एंटेरियर सिंगुलेट कॉर्टेक्स, पोस्टेरियर सिंगुलेट कॉर्टेक्स, मिडलाइन प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स। हमारे मस्तिष्क के ये क्षेत्र कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करते हैं।"

जब कोई व्यक्ति माइंडफुल मेडिटेशन का अभ्यास करता है, तो कुछ क्षेत्र स्टिमुलेट हो जाते हैं और सक्रिय हो जाते हैं:

  1. इससे ध्यान की अवधि बढ़ती है और ध्यान भटकने की प्रवृत्ति में कमी आती है।
  2. मेमोरी या स्मृति और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है
  3. सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हमारे लिए आवश्यक है वह है हमारी भावनाओं को नियंत्रित करने की क्षमता।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

डॉ. प्रियंका सुझाव देती हैं कि हरेक व्यक्ति मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इसका आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका अभ्यास करने के बाद आप शरीर में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव करते हैं। यह आपको दिनभर शांत और खुश महसूस कराने में मदद करता है। अगर आपने अब तक ध्यान करना शुरू नहीं किया है, तो यह शुरू करने का सही समय है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer