Expert

सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों में क्या है प्यार के मायने

Situationship and Relationship: रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप दोनों अलग-अलग कंडीशन होते हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों में अंतर

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 30, 2023 18:11 IST
सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों में क्या है प्यार के मायने

Onlymyhealth Tamil

Situationship and Relationship in Hindi: जैसे-जैसे नई जेनरेशन आती है, वैसे-वैसे उनके लिए प्यार और रिश्तों के मायने भी बदल जाते हैं। एक जमाना था, जब लड़का या लड़की अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते थे। लेकिन आज की जेनरेशन में प्यार का मतलब पूरी तरह से बदल चुका है। इसलिए आज प्यार या एक रिश्ते को डिफाइन करने के लिए अलग-अलग शब्द आ रहे हैं। जब कोई व्यक्ति किसी के साथ एक रिश्ते में आता है, तो उसे रिलेशनशिप कहते हैं। इस स्थिति में दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने आगे का जीवन भी साथ में जीना चाहते हैं। इसमें दोनों गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के रिश्ते में बंधे होते हैं। फिर इसके बाद एक शब्द आया 'फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स', जिसमें दो दोस्त किसी फायदे के लिए साथ में रहते हैं। यह फायदा किसी भी तरह का हो सकता है। यह शारीरिक या मानसिक जरूरत को पूरा करने वाला भी हो सकता है। या फिर इसमें साथ में घूमना-फिरना, डेट पर जाना आदि शामिल है। 

वहीं, इन दिनों 'सिचुएशनशिप' वर्ड काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है कि दो लोग किसी सिचुएशन में एक साथ रहते हैं। इसमें दो अंजान लोग भी एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं। सिचुएशनशिप की सबसे बड़ी विभिन्नता है कि इसमें कोई कसमें या वादे नहीं होते हैं। यानी सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप, दोनों ही बिल्कुल अलग-अलग होते हैं। इन दोनों के मायने और मतलब अलग-अलग होता है। तो आइए, इस लेख में रिलेशनशिप काउंसर डॉ. निशा खन्ना से जानते हैं सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में अंतर-

सिचुएशनशिप क्या है?- What is Situationship in Hindi

आजकल युवाओं के बीच सिचुएशनशिप काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें दो व्यक्ति एक-दूसरे के साथ बिना किसी जिम्मेदारी के जुड़े होते हैं। इस रिश्ते में कोई वादा नहीं होता है, न ही फ्यूचर को लेकर कोई बात होती है। इसके अलावा, सिचुएशनशिप में दोनों ही पर्सनल सवालों से मुक्त रहते हैं। इस रिश्ते में दोनों लोग बिना किसी शर्त के एक साथ रहते हैं और अच्छा समय बिताते हैं। सिचुएशनशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें व्यक्ति जिम्मेदारियों से मुक्त होता है। यह रिश्ता बिना किसी कारण के खत्म हो सकता है। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि इसमें दो लोग एक-दूसरे की जरूरत को पूरा करने के लिए साथ में रहते हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ घूमने जा सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद उठ गया प्यार से भरोसा? जानें क्यों नहीं छोड़नी चाहिए आपको सच्चे प्यार की उम्मीद

relationship

रिलेशनशिप क्या है?- What is Relationship in Hindi

जब दो लोगों के बीच गहरा प्यार होता है, तो वे रिलेशनशिप में आते हैं। यानी इसमें दो लोगों के रिश्ते को प्यार का नाम किया जाता है। जो लोग इस रिश्ते में होते हैं, वे एक-दूसरे को अपने दोस्तों और परिवार वालों से मिलाना पसंद करते हैं। वे एक-दूसरे को गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के रूप में मिलवाते हैं। इसमें दोनों लोगों के बीच प्यार होता है और वे प्यूचर के बारे में बात करना पसंद करते हैं। वे एक-दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं। जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनका रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। इसमें दोनों को एक-दूसरे के सवालों का जवाब देना होता है। एक-दूसरे की जिम्मेदारियां उठानी पड़ती है। एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना होता है। 

इसे भी पढ़ें- सिचुएशनशिप क्या है? जानें इसमें क्यों रहना चाहते हैं युवा वयस्क

सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में अंतर- Difference Between Situationship and Relationship in Hindi

सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप, दोनों में काफी अंतर होता है। इन दोनों में रिश्तों के मायने अलग-अलग होते हैं। रिलेशनशिप में दो लोग प्यार की वजह से एक-दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। जबकि सिचुएशनशिप में दो लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जुड़े होते हैं। 

  • रिलेशनशिप में दो लोग एक-दूसरे की जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन सिचुएशनशिप में ऐसा कुछ नहीं होता है। 
  • जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे से सभी तरह के सवाल-जबाव कर सकते हैं। जबकि सिचुएशनशिप में कोई पर्सनल सवाल नहीं पूछे जाते हैं।
  • सिचुएशनशिप में एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल नहीं रखा जाता है। लेकिन जब रिलेशनशिप की बात आती है, तो खुद से पहले पार्टनर की जरूरत का ख्याल रखा जाता है। 
  • रिलेशनशिप में दो लोग अपना सारा जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं। सिचुएशनशिप में कुछ समय के लिए ही दो लोग साथ में रहते हैं।
  • जब रिलेशनशिप में रहने वाले लोग एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं, तो कोई वजह देना होता है। जबकि सिचुएशनशिप में बिना कोई कारण बताए भी अलग हो सकते हैं।
Disclaimer