Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

Diet Tips For Pregnant Woman In Hindi: प्रेग्नेंसी में महिला को बहुत सोच-समझकर अपनी डाइट प्लान करनी चाहिए। जानें, क्या खाएं और क्या न खाएं।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Sep 19, 2023 10:00 IST
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

Onlymyhealth Tamil

Diet Tips For Pregnant Woman In Hindi : प्रेग्नेंसी के सफर में महिलाओं को अपनी डाइट को लेकर बहुत ज्यादा चौकन्ना रहना चाहिए। उन्हें कुछ भी खाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो भी खाती हैं, उसका सीधा-सीधा असर गर्भ में पल रहे उनके शिशु पर पड़ता है। ऐसे में जरा भी लापरवाही बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। जैसे, बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है, जन्म के समय वह अंडरवेट हो सकता है या फिर उसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जाहिर है, कोई भी महिला यह नहीं चाहेगी कि उसके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़े। इसके लिए, आपको अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मदद से हम आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं- What To Eat During Pregnancy In Hindi

What To Eat During Pregnancy

डेरी प्रोडक्टः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एक्स्ट्रा प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है। ये दोनों ही तत्व बच्चे के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। यही कारण है कि महिला को अपनी डाइट में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए।

दालः हर तरह की दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन जैसी चीजों का अच्छा स्रोत होते हैं। ये सभी प्रेग्नेंसी में आवश्यक होती हैं। खासकर पहली तिमाही में महिलाओं को ये चीजें चाहिए होती हैं। विशेषकर, फोलेट बच्चे के विकास के लिए बहुत ही जरूरी होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक प्रेग्नेंट महिला को रोजाना करीब 600 माइक्रोग्राम फोलेट चाहिए होता है।

अंडेः प्रेग्नेंसी में महिला को अंडे का सेवन भी करना चाहिए। यह एक हेल्दी फूड आइटम है, जो कि प्रोटीन, फैट और कई तरह के विटामिन तथा मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। बच्चे के ब्रेन डेवेलपमेंट के लिए इनकी जरूरत होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियांः हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसी तमाम चीजें पाई जाती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां गर्भवती महिलाओं को कब्ज जैसी समस्या सम बचाती है।

इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को एवोकाडो, साबुत अनाज, फल, बेरीज, लीन मीट जैसी हेल्दी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर किसी चीज से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में

प्रेग्नेंसी में क्या न खाएं- What Not To Eat During Pregnancy In Hindi

मछलीः ज्यादातर मछलियों में काफी ज्यादा मात्रा में मर्करी होता है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं होता है। महिलाओं को समुद्री मछलियों के सेवन से बचना चाहिए। इसी तरह, कच्ची मछलियां और अध पकी मछलियों का सेवन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

प्रोसेस्ड मीटः प्रोसेस्ड मीट खाने से महिलाएं संक्रमण का शिकार हो सकती है। यह स्थिति बच्चे के शारीरिक विकास के लिए सही नहीं है। इससे उसके विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कच्चे अंडेः जैसा कि हमने पहले जिक्र किया है कि प्रेग्नेंट महिला के लिए अंडा खाना अच्छा होता है। लेकिन, अधपके या कच्चा अंडा प्रेग्नेंट महिला के लिए सही नहीं है। इससे महिला को यूटेरस में दर्द हो सकता है और मृत बच्चे का जन्म हो सकता है।

बिना धुली सब्जियां और फलः हालांकि, प्रेग्नेंट महिला को मौसमी सब्जियां और फल जरूर खाने चाहिए। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान बिना धुली चीजें खाना नुकसानदायक हो सकता है। अगर बिना धोए सब्जियां या फल खा लिया जाए, इससे पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को शराब, कैफीन जैसी चीजों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शाकाहारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए? जानें 5 डाइट टिप्स

लगातार पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन युक्त चीजें खानी चाहिए। इसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हैं।

प्रेग्नेंसी में एक से तीन महीने तक क्या खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीने बहुत नाजुक होते हैं। यही समय महिला को काफी सतर्क रहना चाहिए और अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों दूध और डेरी प्रोडक्ट, दाल, अंकुरित अनाज जैसी हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं बहुत कुछ खा सकती हैं, बशर्ते वो हेल्दी हों। इसी तरह, महिला को क्या नहीं खाना है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। वैसे, तो ज्यादातर फल और सब्जियां इस समय खाई जा सकती हैं। लेकिन, पपीता और नाशपति जैसे फलों से दूर रहना चाहिए।

image credit: freepik

Disclaimer