Doctor Verified

लौंग और सरसों के तेल के इस्तेमाल से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

Clove And Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल और लौंग का इस्तेमाल करने से सर्दी-जुकाम से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 17, 2023 17:00 IST
लौंग और सरसों के तेल के इस्तेमाल से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

Onlymyhealth Tamil

Clove And Mustard Oil Benefits: लौंग और सरसों के तेल का इस्तेमाल घरों में भोजन बनाते समय कई तरीके से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में लौंग और सरसों के तेल को औषधि के समान माना गया है। इनका इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। भारत में ज्यादातर लोग सामान्य परेशानियों को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल लोग पुराने समय से ही करते आ रहे हैं। इसका मिश्रण स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन में भी फायदेमंद होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सरसों के तेल में लौंग का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदे और इसका सही तरीका। 

लौंग और सरसों के तेल के फायदे- Clove And Mustard Oil Benefits in Hindi

लौंग और सरसों का तेल कई समस्याओं में औषधि के समान फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों का मिश्रण स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "सरसों के तेल में विटामिन, फोलेट, थियामिन और नियासिन जैसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं। वहीं लौंग विटामिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।" इन दोनों का मिश्रण कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होता है।

Clove And Mustard Oil Benefits

इसे भी पढ़ें: डेंगू होने पर ये घरेलू नुस्खे आजमाने से हो सकता है गंभीर नुकसान, रिकवरी के बजाए बिगड़ सकती है स्थिति

लौंग और सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से होने वाले प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लौंग और सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। एक्ने, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लौंग को सरसों के तेल में डालकर गर्म करने के बाद लगाने से फायदा मिलता है। इस मिश्रण के इस्तेमाल से स्किन इन्फेक्शन जैसी परेशानी में भी फायदा मिलता है।

2. दर्द दूर करने में फायदेमंद

शरीर में दर्द होने पर सरसों और लौंग के तेल से मालिश करने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण दर्द दूर करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में लौंग मिक्स करके गर्म कर लें। इसके बाद दर्द वाली जगह पर इस तेल से मालिश करें। ऐसा करने से दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

3. बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए सरसों का तेल और लौंग बहुत फायदेमंद माना जाता है। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मदद करता है।

4. दांतों के दर्द में फायदेमंद

दांत के दर्द सूजन की समस्या में सरसों का तेल और लौंग का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। लौंग को सरसों के तेल में अच्छी तरह से गर्म करके दांत के नीचे रखें और तेल को दांतों पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिलेगा।

5. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल और लौंग का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। इस तेल से सीने और तलवों पर मालिश करने से फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 8 देसी नुस्खे, चमकदार और मुलायम बन जाएगी त्वचा

सरसों तेल और लौंग का सेवन करने से आपको दांतों में दर्द, कब्ज और जोड़ों में दर्द की परेशानी नहीं होती है। साथ ही यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ा सकता है। किसी भी समस्या या परेशानी में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer