Doctor Verified

डायबिटीज में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

अगर, आपको भी बार-बार चक्कर आ रहें हैं तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। जानते हैं डायबिटीज में चक्कर क्यों आते हैं।

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Aug 31, 2023 19:13 IST
डायबिटीज में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Onlymyhealth Tamil

खाने की अनियमित आदतों और शारीरिक गतिविधियो में कमी की वजह से हमारे शरीर में कई तरह के रोग शुरू हो जाते हैं। डॉक्टरों की मानें, तो मोटापा बढ़ने की वजह से लोगों की इंसुलिन नियंत्रण की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में लोगों को डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। डायबिटीज होने पर लोगों को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। कुछ लोगों को डायबिटीज में चक्कर आते हैं। इस पेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को चलने में दिक्कत होती है। जबकि, कई बार लोगों जमीन पर गिर जाते हैं। आगे नोएड़ा में प्राइवेट क्लीनिक के जनरल फीजिशियन डॉ. विनोद कुमार से जानते हैं कि डायबिटीज में किन कारणों से लोगों को चक्कर आते हैं। 

डायबिटीज में लोगों को चक्कर क्यों आते हैं? Causes Of Dizziness in Diabetes In Hindi 

हेल्थलाइन के अनुसार जिन लोगों के ब्लड शुगर का लेवल पहले ही कम या अधिक होता है, उनको चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसमें हाई ब्लड शुगर को हाइपरग्लाइसीमिया और लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। 

dizziness in diabetes in hindi

क्या हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर कम होना) के कारण चक्कर आ सकते हैं? Can Hypoglycemia Cause Dizziness In Hindi 

हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर में व्यक्ति के शरीर में शुगर का स्तर कम हो जाता है। इस स्थिति में ब्लड शगुर का स्तर 70 मिलीग्रामय/डीएल से कम हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं। शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम होने से ब्रेन का कार्य प्रभावित होता है। ऐसे में ब्रेन को अपना काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं। यह समस्या टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के में लोगों को महसूस हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं होती है, उनको भी हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। इसमें चक्कर आने को एक लक्षण माना जा सकता है। 

क्या हाइपरग्लेसेमिया (ब्लड शुगर का बढ़ना) के कारण चक्कर आ सकते हैं? Can Hyperglycemia Cause Dizziness In Hindi

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को दिखाई देने में परेशानी, बार-बार यूरिन जाना, थकान महसूस होना, भूख का बढ़ना, सिरदर्द, पेट में दर्द, बार-बार प्यास लगना, उल्टी आना व वजन तेजी से कम होने की समस्या हो सकती है। बार-बार यूरिन आने के कारण शरीर से एक्सट्रा ग्लूकोज बाहर निकलता है। लेकिन, इससे डिहाइड्रेशन की समस्या में बढ़ोतरी हो सकती है और मरीज को चक्कर आ सकते हैं। जिन लोगों ने डायबिटीज की जांच नहीं कराई  है, उनको भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोगों को केवल डिहाइड्रेशन की वजह से भी चक्कर आ सकते हैं। 

चक्कर आने पर डॉक्टर के पास कब जाएं?

डायबिटीज के अलावा, चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। इसे केवल डायबिटीज का लक्षण मान लेना गलत है। कुछ मामलों, कमजोरी की वजह से लोगों को चक्कर आ सकते हैं। ऐसे में चक्कर आने की परेशानी कुछ समय के बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन, यदि आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो इसको नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : Diabetes And Immunity: डायब‍िटीज में इम्‍यून‍िटी कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके

चक्कर आने के कारण आपको चोट लग सकती है। इसके अलावा, आपको अन्य समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर से मिलकर चक्कर आने के सही कारणों का पता लगाएं और समय रहते इलाज शुरू कराएं। 

Disclaimer