Fact Checked

Fact Check: क्या कैंसर छूने से फैलता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Can Cancer Spread From One Person To Another: क्या कैंसर की बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है? डॉक्टर से जानें इसका जवाब।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Aug 31, 2023 17:18 IST
Fact Check: क्या कैंसर छूने से फैलता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Onlymyhealth Tamil

Can Cancer Spread From One Person To Another: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। शरीर में ट्यूमर कोशिकाओं की अनियंत्रित ग्रोथ होने पर कैंसर की शुरुआत होती है। यह बीमारी दुनियाभर में हर लाखों लोगों की मौत की जिम्मेदार है। कैंसर को लेकर जागरूकता और जानकारी की कमी के करान लोग इसे सही समय पर पहचान नहीं पाते हैं। कैंसर की शुरुआत होने पर इसकी पहचान कर जांच और इलाज लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कैंसर को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तमाम भ्रामक जानकारियां मौजूद हैं। इन जानकारियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की वजह से लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई कैंसर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है या कैंसर छूने से फैलता (Kya Cancer Chune Se Failta Hai) है? 

क्या कैंसर छूने से फैलता है?- Can Cancer Spread From One Person To Another in Hindi

कैंसर की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां मौजूद हैं। इन जानकारियों की चपेट में आने से मरीज गंभीर रूप से कैंसर का शिकार हो सकता है। एससीपीएम हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुदीप कहते हैं कि, "शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो इसे कैंसर का पहला स्टेज माना जाता है। इसकी वजह से कोशिकाओं में अननेचुरल बदलाव होने लगते हैं। यही कारण है कि कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर कमजोर होने लगता है। सही समय पर इलाज मिलने से कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जा सकता है।" जब मरीज को सही समय पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है, तो इसकी वजह से कैंसर एक अंग से दूसरे अंग में फैलने लगता है।

Can Cancer Spread From One Person To Another

इसे भी पढ़ें: शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है? ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान

डॉक्टर सुदीप कहते हैं कि, यह कहना कि कैंसर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है, बिलकुल गलत होगा। कैंसर की बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सिर्फ एक ही कंडीशन में पहुंच सकती है। जब मरीज का ऑर्गन या टिश्यू ट्रांसप्लांट किसी दूसरे व्यक्ति में किया जाता है, तो इसकी वजह से संक्रमित कोशिकाएं दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती हैं। लेकिन कैंसर के मरीज को छूने या उसके संपर्क में रहने से कैंसर होने का कोई भी सबूत अभी तक नहीं मिला है।

शरीर में कैंसर कैसे फैलता है- How Does Cancer Develop in the Body?

शरीर में कैंसर कोशिकाओं के जरिए फैलता है। ब्लड कैंसर की स्थिति में यह ब्लड यानी खून को अपने संपर्क में ले लेता है। शरीर के एक हिस्से में फैलने वाले कैंसर को प्राइमरी कैंसर कहते हैं, लेकिन जब यही कैंसर शरीर के दूसरे अंगों को अपना शिकार बना लेता है, तो इसे सेकेंडरी कैंसर कहा जाता है। खून से फैलने वाले कैंसर को हीमेटोजिनस स्प्रैड कहते हैं। इस स्थिति में कैंसर सेल्स प्राइमरी ट्यूमर से निकलकर खून के संपर्क में आ जाती हैं। इसके अलावा कैंसर लिम्फेटिक सिस्टम जरिए भी शरीर में फैलता है। 

शरीर में कैंसर के शुरुआती लक्षण- Cancer Early Symptoms in Hindi

शरीर में कैंसर के शुरुआती लक्षण वजन कम होना, भूख न लगना, प्रभावित अंग में दर्द, बुखार, हड्डियों में दर्द और कमजोरी, खांसी और मुंह से खून आना हैं। लेकिन ये लक्षण कई अन्य परेशानियों में भी दिख सकते हैं। शरीर में कैंसर की शुरुआत होने पर दिखने वाले कुछ सामान्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • तेजी से वजन कम होना 
  • शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना
  • लंबे समय से खांसी आना और खांसी के साथ खून
  • पेशाब करते समय दर्द और खून आना 
  • सांस लेने में परेशानी और सांस फूलना
  • लंबे समय से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी
  • बिना किसी कारण रक्तस्राव या चोट

खानपान से जुड़ी गलत आदतें और जीवनशैली की वजह से लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव जीवनशैली अपनाएं। शरीर में किसी भी तरह के बदलाव दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें और सही समय पर जांच जरूर कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer