क्या आप जानते हैं किस समय ब्लड प्रेशर चेक करने से मिलते हैं सबसे सटीक परिणाम?

अगर आप घर पर खुद ही ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो कौन सा समय आपको ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए सबसे सही है, ताकि सटीक परिणाम आएं।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Mar 14, 2018 17:38 IST
क्या आप जानते हैं किस समय ब्लड प्रेशर चेक करने से मिलते हैं सबसे सटीक परिणाम?

Onlymyhealth Tamil

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए ब्लड प्रेशर हर रोज मापना पड़ता होगा। आजकल डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनीटर के जरिये घर पर ही इसे आसानी से मापा जा सकता है। इससे आपको ये पता करने में आसानी रहती है कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है या नहीं। शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम हमारा ब्लड यानि खून करता है।

क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर

जब हमारा दिल धड़कता है तब असल में ये हमारे शरीर में मौजूद खून को पंप कर रहा होता है। शरीर में बिछी हुई नसों के जाल के सहारे यही ब्लड हमारे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और अन्य एनर्जी पहुंचाता है। जब नसों में ब्लड बहता है तो ये नसों के किनारों पर दबाव बनाता है। बल्ड के इसी दबाव यानि प्रेशर को ब्लड प्रेशर कहते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा हो गया है तो ये हार्ट को इसे पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ये दबाव जरूरत से ज्यादा हो जाए तो हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक हो जाता है। आइये आपको बताते हैं कि अगर आप घर पर खुद ही ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो कौन सा समय आपको ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए सबसे सही है, ताकि सटीक परिणाम आएं।

इसे भी पढ़ें:- हाई ब्लड प्रेशर के कारण खो सकती है आपकी याददाश्त, जानें क्यों?

क्या है सही समय

चिकित्सकों की मानें तो सुबह के समय ब्लड प्रेशर चेक करने से इसके परिणाम ज्यादा सटीक मिलने की संभावना होती है। इसके लिए सोनकर उठने के एक घंटे बाद का समय सबसे सही माना जाता है। रात में सोते समय आपका ब्लड प्रेशर ज्यादातर समय कॉन्सटैंट होता है क्योंकि शरीर आराम की अवस्था में होता है। जबकि दिन के समय आप कई तरह की शारीरिक गतिविधियों में उलझे होते हैं इसलिए इस समय ब्लड प्रेशर चेक करने पर परिणाम सामान्य से ज्यादा मिलने की आशंका रहती है। इसलिए दिन में सोकर उठने के एक घंटे बाद जब आपका शरीर और दिमाग पूरी तरह खुल चुके हों, मगर आपने कोई भारी-भरकम काम नहीं हो, ऐसे समय में ब्लड प्रेशर चेक करने से परिणाम सबसे ज्यादा सटीक मिलते हैं। इसके अलावा ऐसी कई बातें हैं जिनका ध्यान रखकर ही आपको ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए।

याद रखें ये बातें

  • अगर आपने लगभग 12 घंटे पहले तक कोई दवा नहीं ली है तो रीडिंग ज्यादा सही होती है।
  • ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले चाय या कॉफी ना पियें क्योंकि चाय या कॉफी में मौजूद तत्व हैं ब्लड प्रेशर को उत्तेजित कर सकते हैं और ये बढ़ सकता है। इससे आपकी रीडिंग गलत आ सकती है।
  • अगर आप रोजाना एक ही समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हैं तो इससे आपको अपने ब्लड प्रेशर में हो रहे बदलाव को जानने में मदद मिलती है।
  • ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले आप पानी पी सकते हैं क्योंकि इससे रीडिंग प्रभावित नहीं होती है।
  • आप चाहें तो हल्के-फुल्के ब्रेकफास्ट के बाद भी ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं मगर शर्त ये है कि आपने नाश्ते में नमक वाली चीजें न खाईं हों।

इसे भी पढ़ें:- बिना दवा के हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखते हैं ये आसान उपाय

ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव

ब्लड प्रेशर के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, अधिक मात्रा में नमक का सेवन, जिससे कि हृदय की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे आहार लें जिनसे शरीर में कालेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहे क्योंकि कोलेस्ट्राल का स्तर हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करता है। सेब और संतरे जैसे फल, प्याज़, ब्रोकोली जैसी सब्जि़यों और मछली का सेवन करें। हृदय के मरीजों के लिए गुस्सा जानलेवा हो सकता है। तनाव दूर करने का हर संभव प्रयास करें, आप मेडीटेशन और योगा का भी सहारा ले सकते हैं। बहुत अधिक मात्रा में मादक पदार्थों के सेवन से ब्ल्ड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे आगे जाकर वजन बढ़ता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। अपने स्वास्‍थ्‍य और रहन-सहन पर थोड़ा ध्यान देकर आप हृदय सम्‍बन्‍धी समस्याओं से बच सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Blood Pressure In Hindi

Disclaimer