हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन सा प्राणायाम सबसे अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

योग करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आगे जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज को कम करने वाले प्राणायाम के बारे में 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 21, 2023 16:24 IST
हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन सा प्राणायाम सबसे अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

Onlymyhealth Tamil

योग के जरिए आप रोगों से खुद का बचाव कर सकते हैं। आज इस बात को पूरी दुनिया मानती है। यही वजह है आज योगाभ्यास करने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। दरअसल, शारीरिक गतिविधियों में होने वाली कमी को दूर करने के लिए आप योग व मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ और शांत बनते हैं। आज के दौर में स्ट्रेस में बढ़ोतरी और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या आम परेशानी बनती जा रही है। यह रोग हार्ट संबंधी समस्याओं का बड़ा कारण माने जाते हैं। इसको दूर करने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव कर प्राणायाम कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि हार्ट ब्लॉकेज को कम करने के लिए कौन से प्राणायाम को बेस्ट माना जाता है। 

हार्ट ब्लॉकेज के लिए प्राणायाम - Best Pranayam To Reduce Heart Blockage In Hindi 

अनुलोम-विलोम प्राणायाम 

हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए आप अनुमोल-विलोम कर सकते हैं। प्राणायाम में अनुलोम-विलोम से आप कई रोगों को दूर कर सकते हैं। इसमें एक नाक से सांस लेने के बाद दूसरे से सांस ली जाती है। इसके नियमित अभ्यास से स्ट्रेस दूर होता है। साथ ही, आपका मन शांत होता है। अनुलोम-विलोम हार्ट ब्लॉकेज को कम करने में मदद करता है। साथ ही, हार्ट ब्लॉकेज के बाद होने वाली समस्याओं को भी कम करता है। 

pranayam for heart blockage

अनुलोम-विलोम का अभ्यास कैसे करें - How To Do Anulom Vilom Pranayam In Hindi 

  • इसे करने के लिए आप जमीन पर बैठ जाएं। 
  • अपने दाहिने अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका बंद करें और बाई नासिका से गहरी सांस लें।
  • अपनी अनामिका से बाई नासिका को बंद करें और दाहिनी नासिका को छोड़ दें।
  • दाहिनी नासिका से पूरी सांस छोड़ें।
  • दाहिनी नासिका से गहरी सांस लें।
  • दाईं नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से छोड़ दें।
  • बाईं नासिका से पूरी सांस छोड़ें।
  • इससे एक चक्र पूरा होता है। 10-15 मिनट तक दोहराएं।

भ्रामरी प्राणायाम 

भ्रामरी प्राणायाम में आपको गुंजन ध्वनि निकाली जाती है, यह ध्वनि मधुमक्खी की तरह हो सकती है। यह अभ्यास आपके तनाव को कम करके दिमाग को शांत करता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट संबंधी रोग में गंभीर हो सकते हैं। इसलिए आप भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। यह शरीर को अधिक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य रहता है।  

भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कैसे करें - How To Do Bhramari Pranayam In Hindi 

  • अपनी आंखें बंद करके आरामदायक स्थिति में बैठें।
  • इसके बाद अंगूठे से कान को बंद करें और ऊपर की दो उंगलियों को माथे व बाद की दो उंगलियों को आंखों पर रखें। 
  • अपनी नाक से गहरी सांस लें।
  • जब सांस को छोड़ें, तो गले से मधुमक्खी की तरह आवाज निकालें। 
  • इससे शरीर में एक कंपन उत्पन्न होता है। जो आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। 
  • इस अभ्यास को 5 से 7 बार दोहराएं। 

उज्जयी प्राणायाम 

उज्जयी प्राणायाम से आपके ब्रेन और बॉडी को ऑक्सीजन मिलती है। इससे मन शांत होता है। इस आसन से स्ट्रेस, तनाव, चिंता  और हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है। हार्ट की ब्लॉकेज के दौरान आप इस आसन को कर सकते हैं। इससे ऑक्सीजन की मात्रा बढती है। 

उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कैसे करें - How To Do Ujjayi Pranayam In Hindi 

  • इसे करने के लिए आप रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठें। 
  • इसके बाद गहरी सांस को गले से आवाज करते हुए भरें। 
  • इसके बाद चिन को गर्दन पर लगाएं। 
  • इसके बाद सांस को बाहर छोड़ें। 
  • इसे आसन को आप 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए करें ये 4 योगासन, तनाव से भी मिलेगी राहत

हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर समस्या है। इस दौरान आप योग गुरू की देखरेख में योगा आसन करें। कई बार आसन को गलत करने से हार्ट संबंधी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए योग गुरू की देखरेख में ही योगासन को करें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें। 

Disclaimer