पारिजात के फूलों से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल

पारिजात के फूलों से आप शरीर के दर्द करने के साथ ही अन्य फायदे भी मिलते हैं। आगे जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे और इस्तेमाल का तरीका

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 19, 2023 12:57 IST
पारिजात के फूलों से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल

Onlymyhealth Tamil

प्रकृति ने हमें ऐसी कई औषधि प्रदान की हैं, जो हमें सदियों से सेहतमंद रखने के लिए आवश्यकत होती है। आसानी से उपलब्ध होने वाला पारिजात का फूल हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैं। इसे लोग नाइट जैस्मीन और हरसिंगार के नाम से भी जानते हैं। यह फूल पूजा में भी उपयोग किया जाता है। सदियों से इस फूल का इस्तेमाल किया जा रहा है, आयुर्वेद में भी इस फूल के इस्तेमाल के बारे में जिक्र मिलता है। इस लेख में हम आयुर्वेदाचार्य डॉ. ज्योत्सना गर्ग से जानते हैं कि पारिजात के फूलों से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं। 

सेहत के लिए पारिजात के फूल के फायदे - Benefits Of Parijat Flowers For Health In Hindi 

दर्द को कम करें

आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों ने दर्द को कम करने के लिए लंबे समय से पारिजात के फूलों का उपयोग किया है। पारिजात के एनाल्जेसिक गुण सिरदर्द, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द सहित विभिन्न प्रकार के दर्द से राहत दिला सकते हैं। फूल के नेचुरल एंजाइम्स मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को आराम देने में मदद कर सकते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण 

पारिजात के फूल फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स सहित बायोएक्टिव एंजाइम्स से भरपूर होते हैं, इनमे सूजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। गठिया, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं में परिजात के फूलो की चाय या अर्क बनाकर पिया जा सकता है। इससे सूजन कम होती है। 

parijat flower benefits

पाचन क्रिया में करें सुधार

पाचन क्रिया पर दबाव पड़ने से आपको अपच, सूजन, कब्ज और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, पारिजात के फूलों की चाय का सेवन करने से गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल ट्रैक्ट में होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद पारिजात की चाय पीने से पाचन सही तरह से होता है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

पारिजात के फूल में विटामिन सी और ई सहित एंटीऑक्सीडेंट्स पास जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे सेल्स (कोशिकाओं) को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करके, पारिजात पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

तनाव में कमी

पारिजात के फूल को आप अरोमाथेरेपी या हर्बल चाय के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे दिमाग शांत होता है। इसकी सुगंध ब्रेन की मसल्स को आराम पहुंचाती हैं। साथ ही, स्ट्रेस और स्लीप की क्वालिटी को बेहतर करती हैं, जिससे आपको तनाव कम होने लगता है। 

पारिजात के फूलों की चाय कैसे बनाएं - How To Make Parijat Flower Tea In Hindi

  • इसकी चाय बनाने के लिए आप पारिजात के पांच से सात फूल ले लें।
  • इन्हें पानी से धोकर साफ कर लें। 
  • अब एक पैन में करीब दो कप पानी को उबलने के लिए रखें। 
  • इस पानी में आप फूलों को डाल दें। 
  • जब पानी आधा रह जाए, तो गैस  को बंद कर दें। इसके बाद इसे छानकर पिएं। 

इसे भी पढ़ें: लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

पारिजात का फूल पार्क या किसी भी जगह पर आसानी से मिल सकता है। इस फूल की पहचान कर आप इसको घर पर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और आपको बार बार संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है। 

Disclaimer