प्रेग्नेंसी के दौरान डक वॉकिंग करने से मिलते हैं कई फायदे, जानें करने का सही तरीका और सावधानियां

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार होती है डक वॉक एक्सरसाइज। आगे जानते हैं इसके फायदे और करने का सही तरीका। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 05, 2023 19:12 IST
प्रेग्नेंसी के दौरान डक वॉकिंग करने से मिलते हैं कई फायदे, जानें करने का सही तरीका और सावधानियां

Onlymyhealth Tamil

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर से महिलाओं के हार्मोन में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है। इसके साथ ही जैसे-जैसे समय बढ़ता है, महिलाओं को जी मिचलाने, उल्टी, चक्कर आना, खड़े होने में परेशानी होना व पीठ में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भावस्था के अंतिम में दौर में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर महिलाओं को एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज से महिलाओं के पेल्विक फ्लोर पर होने वाला दबाव कम होता है। साथ ही, डिलीवरी के समय भी महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। मणिपाल अस्पताल, गाजियाबाद के आब्सटेट्रिक्स और गायनकोलोजी कंसल्टेंट डॉ. विनीता दिवाकर से जानते हैं कि डक वॉक से क्या फायदे होते हैं।

प्रेग्नेंसी में डक वॉकिंग करने के फायदे - Benefits Of Duck Walking During Pregnancy In Hindi  

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का मजबूत होना

प्रेग्नेंसी के समय डक वॉक से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती है। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियाँ बढ़ते बच्चे के वजन को सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उनकी ताकत डिलीवरी के लिए महत्वपूर्ण है। डक वॉक से इन मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद मिलती है, जिससे पेल्विक फ्लोर की हेल्थ बेहतर होती है और डिलीवरी के बाद रिकवरी तेजी से होती है। 

duck walk during pregnancy

संतुलन को बनाएं

जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे महिलाओं को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको संतुलन बनाने में मुश्किल होती है, लेकिन इस एक्सरसाइज से बॉडी का संतुलन बनाने में मदद मिलती है। 

पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करती है

प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है। इससे बचने और कम करने के लिए आप डक वॉक कर सकते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। 

फ्लेक्सिब्लिटी को बढ़ाएं 

प्रेग्नेंसी हार्मोन की वजह से बोन मेरों और अन्य जोड़ ढीले हो जाते हैं। जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। लेकिन, डक वॉक से कूल्हे, जांघों और पिंडलियों पर खिंचाव होता है, जो फ्लेक्सिब्लिटी को बढ़ाता है। 

हृदय हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण

प्रेग्नेंसी में हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। डक वॉक से हार्ट बीट नियंत्रित रहती है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

डक वॉक करने का सही तरीका - How To Do Duck Walk During Pregnancy in Hindi 

  • डक वॉकर करने के लिए आप जमीन पर मलासन की तरह बैठ जाएं। 
  • इस स्थिति में पेट पर दबाव न डालें। दोनों पैर साइड से होते हुए छाती को सपोर्ट करेंगे।
  • इसके बाद आप बेहद धीमी गति से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी। 
  • एक पैर से आगे बढ़ें। ठीक इसी तरह दूसरे पैर को आगे बढ़ाएं। 
  • शुरुआत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन थोड़े से अभ्यास के बाद आप इस वॉक को आराम से करने लगेंगी। 
  • यदि किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो, तो तुरंत रूक जाएं। 

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने से शिशु के विकास पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कई बार किसी तरह की परेशानी में डॉक्टर आपको इस एक्सरसाइज को करने से माना कर सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज करें।  

Disclaimer