सरसों का उबटन लगाने से त्वचा को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे घर पर बनाने की विधि

Benefits Of Mustard Ubtan For Skin: सिर्फ बेसन और हल्दी ही नहीं, सरसों का इस तरह उबटन बनाकर लगाने से भी मिलेगी प्राकृतिक ग्लोइंग स्किन।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Sep 23, 2023 08:00 IST
सरसों का उबटन लगाने से त्वचा को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे घर पर बनाने की विधि

Onlymyhealth Tamil

Benefits Of Mustard Ubtan For Skin: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग भोजन पकाते समय तड़के लिए सरसों के बीज का प्रयोग काफी करते हैं। यह भोजन को एक बेहतरीन सुगंध और स्वाद प्रदान करते हैं। इसके अलावा, भोजन के स्वास्थ्य लाभों को भी कई गुणा बढ़ा देते हैं। इन बीजों को पीसकर सरसों का तेल भी निकाला जाता है, जिसका प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में कई तरह से करते हैं। आप भले ही किसी भी रूप में सरसों के बीज का प्रयोग क्यों न करें, यह हर रूप में आपके लिए लाभकारी होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बहुत से लोग त्वचा को स्वस्थ रखने और एक साफ-दमकती त्वचा पाने के लिए भी सरसों का प्रयोग करते हैं। आप त्वची की डेड स्किन साफ करने के लिए सरसों का उबटन बनाकर भी लगा सकते हैं। बेसन और हल्दी के उबटन की तरह, सरसों का उबटन लगाने से भी त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। साथ ही, इस उबटन को घर पर बनाना भी बहुत आसान है। इस लेख में हम आपको सरसों का उबटन लगाने के फायदे और इसे बनाने की विधि बता रहे हैं....

सरसों का उबटन लगाने के फायदे- Benefits Of Mustard Ubtan For Skin

डेड स्किन का करे सफाया: यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर साबित हो सकता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और बेजान त्वचा की ठीक करने में मदद कर सकता है।

Sarso ka Ubtan lagane ke fayde

एलर्जी से करे बचाव: सरसों में शक्तिशाली स्किन इंफेक्शन को रखे दूर एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे यह हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में बहुत प्रभावी हैं। यह त्वची की कई आम समस्याओं जैसे कील-मुंहासे, ब्लैकहेड्स, त्वचा में एलर्जी और खुजली आदि की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर पर उबटन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, लेकिन जान लें इसके नुकसान भी

बुढ़ापे के लक्षणों को करे कम: सरसों का उबटन लगाने से आपको लंबे समय तक जवां रहने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के साथ ही दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर चेहरे के लिए उबटन कैसे बनाएं? जानें 3 होममेड उबटन, जिन्हें रोज इस्तेमाल कर सकते हैं आप

सरसों का उबटन बनाने की विधि- sarso ka ubtan kaise banaye

इसके लिए जरूरत के अनुसार पीली सरसों लें। इसे सिलबट्टे या मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें। इसका पेस्ट बनाने के लिए इससें दूध या सरसों का तेल आदि डालें। उसके बाद 1-2 चम्मच दही, नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी डालकर मिक्स करें। बस आपका सरसों का उबटन तैयार है। सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करने से आपको त्वचा संबंधी कई लाभ मिलेंगे।

All Image Source: freepik

Disclaimer