शरीर पर उबटन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, लेकिन जान लें इसके नुकसान भी

Benefits and Side Effects Of Ubtan: उबटन का इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जा रहा है, जानें इसके फायदे-नुकसान और प्रयोग का सही तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 22, 2023 17:01 IST
शरीर पर उबटन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, लेकिन जान लें इसके नुकसान भी

Onlymyhealth Tamil

Benefits and Side Effects Of Ubtan: स्किन केयर रूटीन में उबटन को शामिल करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्किन को बेहतर बनाने और इससे जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उबटन का इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जा रहा है। उबटन में मौजूद गुण स्किन को अच्छी तरह से साफ करने और पोषण देने का कम करते हैं। आयुर्वेद में भी उबटन को बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल हजारों सालों से स्किन और चेहरे पर किया जा रहा है। स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में उबटन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। शादियों में भी दूल्हा और दुल्हन को हल्दी वाला उबटन लगाया जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं उबटन लगाने से स्किन को मिलने वाले फायदे और नुकसान के साथ इसके प्रयोग के सही तरीके के बारे में।

उबटन लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Ubtan On Skin in Hindi

उबटन बेहद साधारण चीजों के इस्तेमाल से बनाया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं होते हैं। घर पर उबटन बेसन, हल्दी और दूध आदि के इस्तेमाल से बनाया जाता है। हर भारतीय किचन में ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स को हटाने से लेकर स्किन को चिकना बनाने में उबटन बहुत फायदेमंद होता है।

Benefits and Side Effects Of Ubtan

उबटन का इस्तेमाल करने से स्किन को ये फायदे मिलते हैं-

1. स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को हटाने के लिए उबटन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। उबटन स्किन टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है।

2. स्किन पर मौजूद एक्ने, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स आदि को हटाने में भी उबटन का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

3. उबटन में मौजूद गुण स्किन का ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी होती है।

4. हल्दी वाले उबटन का इस्तेमाल करने से एजिंग की वजह से होने वाले नुकसान से बचने में भी मदद मिलती है।

5. शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए भी उबटन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।

6. स्किन टोन ठीक करने के लिए भी उबटन का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं दलिया से बना उबटन, मिलेगी साफ और निखरी हुई त्वचा

उबटन का इस्तेमाल करने के नुकसान- Side Effects Of Ubtan in Hindi

उबटन का इस्तेमाल वैसे तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उबटन लगाने की वजह से स्किन को ये नुकसान पहुंच सकता है-

1. स्किन पर संक्रमण की समस्या में उबटन लगाने से गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

2. दाने और पिंपल्स पर उबटन लगाने से ब्लीडिंग हो सकती है और परेशानियां बढ़ सकती हैं।

3. सेंसिटिव स्किन पर उबटन का इस्तेमाल करने से भी नुकसान पहुंच सकता है।

उबटन बनाने का तरीका- How To Make Ubtan At Home in Hindi

वैसे तो बाजार में कई तरह के रेडीमेड उबटन मिल जाते हैं। लेकिन इसे आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। घर पर उबटन तैयार करने के लिए ये तरीका सबसे बेस्ट माना जाता है-

जरूरी चीजें 

  • 1 चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच दूध
  • 2 चम्मच गेहूं का आटा
  • 1 चम्मच बादाम का तेल
  • केसर की कुछ पंखुडियां

सबसे पहले आप इन चीजों एक बाउल में मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़े से पानी में इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके फाइन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्किन पर अच्छी तरह मसाज करते हुए लगाएं। उबटन लगाने से पहले चेहरे और स्किन पर अगर मेकअप लगा है, तो इसे हटा लें। इसके बाद हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्किन पर इसका इस्तेमाल करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer