Doctor Verified

39th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

39 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 09, 2023 09:00 IST
39th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Onlymyhealth Tamil

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह तक शिशु की विकास लगभग पूर्ण हो चुका होता है। इस समय महिलाओं को सोने में दिक्कत होती है। साथ ही भ्रूण के जन्म का समय नजदीक आ चुका होता है। इस सप्ताह में महिलाओं को डिलीवरी को लेकर चिंता सताने लगती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं को क्या महसूस होता है? साथ ही भ्रूण का  विकास कितना होता है?  

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 39th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। महिलाओं को बैठने व उठने में परेशानी होती है। साथ ही उनके स्तन संवेदनशील हो जाते हैं। इसके अलावा हाथ पैरों में सूजन होने लगती है। इस सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षणों को आगे विस्तार से समझें-

भ्रूण का तेजी से हिलना

इस सप्ताह तक महिलाओं को गर्भ में बच्चा तेजी से हिलता हुआ महसूस होता है। डिलीवरी का समय नजदीक होने की वजह से भ्रूण का विकास लगभग पूरा हो चुका होता है। इसकी वजह से वह एक्टिव हो जाता है और पहले की अपेक्षा गर्भ में अधिक किक करता है। 

39 week pregnanacy

गर्भाशय ग्रीवा का परिपक्व होना (Ripening cervix)

गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) के परिपक्व होने के लक्षण को महिलाएं डॉक्टर की मदद से जानती हैं। इस समय डॉक्टर महिला का चेकअप कर ये बताते हैं कि क्या गर्भाशय ग्रीवा सोफ्ट, पतली व ओपन हो रही है। लेकिन इस लक्षण से भ्रूण के जन्म की सही तरीखों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • मसूड़ों में सूजन और खून आना
  • पीठ में दर्द 
  • पैरों में ऐंठन 
  • यूरिन इंफेक्शन 
  • सीने में जलन और पेट का फूलना, आदि।

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 39th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह तक भ्रूण का वजन करीब 3.0 से 3.3 तक हो जाता है। इस सप्ताह तक भ्रूण की त्वचा पहले की अपेक्षा ठोस हो चुकी होती है। जिससे त्वचा अंदरूनी अंगों के बचाव करती है। इसके साथ ही त्वचा की ये परत भ्रूण के शरीर के तापमान को सही बनाए रखने के लिए भी आवश्यक मानी जाती है। गर्भ में वर्निक्स (Vernix) की क्रीमी लेयर भ्रूण की त्वचा पर लपटी होती है, जो उसकी त्वचा को सुरक्षित रखती है और डिलीवरी से पहले भ्रूण को बर्थ कैनाल में ले जाने का काम करती है।  

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 38th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 38वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं को क्या पता होना चाहिए?

इस समय महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी और सिजेरिन डिलीवरी के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इस विषय में वह अपने डॉक्टर से भी बात कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को डिलीवरी के बाद बच्चे की देखभाल से जुड़ी सभी जानकारियों को एकत्रित कर लेनी चाहिए। इससे बच्चे को पालने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

क्या 39 हफ्ते में डिलीवरी हो सकती है?

प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह में महिलाओं को डिलीवरी हो सकती है। ये भ्रूण की स्थिति और महिलाओं के संकुचन पर निर्भर करता है। यदि महिला को कॉन्ट्रैक्शन शुरू हो गया है तो इस स्थिति में डिलीवरी के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। 

Disclaimer