Doctor Verified

32th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

32 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 06, 2023 12:44 IST
32th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Onlymyhealth Tamil

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह तक महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस दौरान कुछ लक्षण महिलाओं को परेशान करने वाले होते हैं, जबकि कुछ लक्षणों को महिलाएं पहली तिमाही से ही महसूस कर रही होती हैं। डिलीवरी की तारीख तक गर्भ में बच्चे का लगातार विकास होते रहता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण और भ्रूण के विकास के बारे में। 

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 32th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह तक महिलाओं को सीने में जलन, पीठ में दर्द और थकान होती है। तीसरी तिमाही में इस तरह के लक्षण महसूस होना आम बात है। इस सप्ताह तक डिलीवरी का समय काफी नजदीक होता है। ऐसे में महिलाओं के मन में डिलीवरी को लेकर कई तरह के प्रश्न उठने लगते हैं। आगे जानते हैं कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महसूस होने वाले लक्षणों के बारे में। 

हाथों और चेहरे पर सूजन होना

प्रेग्नेंसी में हाथ और चेहरे पर सूजन आना एक सामान्य लक्षण हैं। लेकिन यदि प्रेग्नेंसी में सूजन अधिक आ रही है तो प्री एक्लेप्सिया का लक्षण हो सकता है। सामान्य से अधिक सूजन होने पर महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हल्की सूजन होने पर महिलाओं को एक्सरसाइज, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और डाइट में बदलाव करना चाहिए। 

त्वचा में खुजली की समस्या होना

गर्भावस्था में पेट और स्तनों की त्वचा में खिंचाव होता है, जिसकी वजह से महिलाओं को इस क्षेत्र की त्वचा पर खुजली का अनुभव होता है। हर्मोनल बदलावों के साथ ही गर्मियों और सर्दियों के मौसम में तेज हवाएं भी इस परेशानी को और बढ़ा देती हैं। इस तरह की परेशानी होने पर महिलाओं को त्वचा पर मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही समस्या अधिक हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

32 week pregnancy

वैरिकोज वेन्स होना

गर्भावस्था में अधिकतर महिलाओं के पैरों की नसें दिखने लगती है और उनमें उभार आ जाता है। इस समस्या को वैरिकोज वेन्स कहा जाता है। प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में पेट के निचले हिस्से पर भार बढ़ने की वजह से कमर के नीचे दबाव पड़ता है। इसकी वजह से रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। इसके साथ ही हार्मोनल बदलाव व रक्त में बढ़ोतरी की वजह से महिलाओं को वैरिकोज वेन्स की समस्या हो जाती है। पैरों के अलावा ये समस्या पेल्विक एरिया में भी देखी जाती है। ये समस्या दर्द रहित होती है, लेकिन इसमें महिलाओं को खुजली और अहसजता महसूस होती है। 

स्ट्रेच मार्क्स होना 

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महिलाओं को भ्रूण के विकास की वजह से पेट व स्तनों की त्वचा में खिंचाव लगातार होता है। ऐसे में महिलाओं को पेट और स्तनों के पास स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। आनुवांशिक वजह से भी महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। यदि गर्भवती महिला की मां को उनकी प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स हुए थे, तो इस बात की संभावना अधिक होती है कि उस  महिला को भी स्ट्रेच मार्क्स हों। इसके अलावा वजन का तेजी से बढ़ना, जुड़वा बच्चे होना, गर्भ में बच्चे का आकार बड़ा होना व एमनियोटिक फ्लयूड के अधिक होने की वजह से भी महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो सकती है। 

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • पैरों में ऐंठन
  • पेट फूलना
  • मसूड़ों से खून आना
  • यूरिन इंफेक्शन होना
  • सिरदर्द होना
  • बवासीर की समस्या होना। 

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में भ्रूण का विकास कितना होता है?- Fetus Development During 32th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में भ्रूण का वजन करीब 1.6 से 1.7 किलोग्राम तक हो जाता है। आने वाले कुछ सप्ताह में गर्भ में पल रहा बच्चा सांस लेने के लगेगा, लेकिन इस सप्ताह तक वह एमनियोटिक फ्लूयड को ही अंदर लेने और बाहर का अभ्यास कर रहा होता है। इस समय तक बच्चे के अधिकतर अंगों का निर्माण हो चुका होता है। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 31th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 31वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महिलाएं क्या महसूस करती हैं?

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में शिशु के वजन की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। वह इस सप्ताह तक खुद को थोड़ा मोटा महसूस करने लगती हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का बढ़ा हुआ वजन डिलीवरी के बाद उसके शरीर के तापमान को सही बनाए रखने में मदद करता है। 

प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?

खाने के बाद झुककर बैठने या लेटने से बचें। खाना खाने के तुरंत बाद धीरे-धीरे टहलें। यदि रात को सोते समय सीने में जलन की समस्या होने लगे तो सोने से करीब 2 घंटे पहले खाने की आदत डालें। इसके साथ ही रात को संतुलित आहार लें, ताकि वह आसानी से पच जाए।

क्या 32वें सप्ताह में डिलीवरी हो सकती है?

कुछ बच्चे 32वें सप्ताह में जन्म ले लेते हैं। इसे प्रीटर्म डिलीवरी की श्रेणी में रखा जाता है। समय से पूर्व जन्म के तीन प्रकार होते हैं। इसमें 28 से 32वें सप्ताह को वेरी प्रीटर्म, 32 से 33वें सप्ताह तक मॉडरेट प्रीटर्म व 34 से 36वें सप्ताह को लेट प्रीटर्म कहा जाता है। 

Disclaimer